Site icon SHABD SANCHI

Money Management With 50/30/20 Rule : फाइनेंशियल प्लानिंग के ईज़ी टिप्स

Money Management With 50/30/20 Rule : फाइनेंशियल प्लानिंग के ईज़ी टिप्स-छोटे बजट में बड़ी बचत कैसे करें ? स्मार्ट प्लानिंग से आर्थिक मजबूती की ओर ,आज के समय में महंगाई लगातार बढ़ रही है, ऐसे में कम आय या सीमित बजट में बचत करना एक चुनौती बन गया है। लेकिन सच्चाई यह है कि बचत आय पर नहीं, आदतों पर निर्भर करती है। अगर खर्चों को सही तरीके से मैनेज किया जाए, तो छोटी-छोटी रकम भी मिलकर भविष्य के लिए मजबूत आर्थिक आधार बना सकती है।
इस आर्टिकल में हम जानेंगे कि खर्चों को ट्रैक करके, सही बजट बनाकर और कुछ आसान आदतें अपनाकर आप कैसे धीरे-धीरे बड़ी बचत कर सकते हैं। छोटे बजट में बड़ी बचत करना चाहते हैं? जानिए खर्च ट्रैक करने, 50/30/20 नियम, ऑटो सेविंग, 30 दिन के नियम और स्मार्ट शॉपिंग से पैसे बचाने के आसान और असरदार तरीके।

बजट बनाने और खर्च ट्रैक करने के आसान तरीके

अपने खर्चों को लिखने की आदत डालें,हर दिन के छोटे-बड़े खर्च-चाय, कॉफी, किराना, बिजली बिल या ऑनलाइन शॉपिंग-सबका रिकॉर्ड रखें। इसके लिए आप – अपने मोबाइल बजट ऐप,एक्सेल शीट या साधारण डायरी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

जब खर्च दिखने लगते हैं, तो उन्हें कंट्रोल करना आसान हो जाता है

50/30/20 बजट नियम अपनाएं-यह नियम फाइनेंशियल प्लानिंग का सबसे आसान फार्मूला है जैसे 50%-ज़रूरी खर्च (घर, खाना, बिल, स्कूल फीस) और 30% -चाहतें (घूमना, शॉपिंग, मनोरंजन) इसके अलावा 20%-बचत और कर्ज़ चुकाने के लिए पहले ही पैसे अलग करके सेव करें क्योंकि यह नियम आपकी आय को संतुलित रखने में मदद करता है।

ज़रूरत और चाहत में फर्क समझें

अपने बजट को देखते हुए खुद से पूछें – क्या यह चीज़ अभी जरूरी है या नहीं ? या फिर सिर्फ इच्छा के कारण खरीद रही हूं ?ऐसा करने से अनावश्यक खर्चों पर न सिर्फ लगाम लगेगी बल्कि इन सब को पहचानकर हटाना ही बचत की पहली सीढ़ी है।

बचत बढ़ाने के आसान और असरदार उपाय

बचत को ऑटोमेट करें-हर महीने सैलरी आते ही एक तय रकम ऑटो-सेविंग के ज़रिए सेविंग या RD अकाउंट में ट्रांसफर कर दें। इससे होगा ये की खर्च से पहले बचत हो जाती है जो न सिर्फ एक गुड़ हैबिट है बल्कि इस तरह सेविंग की आदत ही बन जाती है।

अनावश्यक सब्सक्रिप्शन रद्द करें

जिन चीज़ों का उपयोग नहीं हो रहा-जैसे OTT ऐप्स,जिम मेंबरशिप,मैगज़ीन सब्सक्रिप्शन
उन्हें तुरंत बंद करें क्योंकि इस तरह से कई सब्सक्रिप्शन मिलके छोटी रकम हो कर भी बड़ा फर्क डालती है।

घर पर खाना बनाएं

यद् रखें की बाहर एंजॉइंग होता है लेकिन हाइजीनिक नहीं जिसे खाने के बाद बीमार पड़ना लेकिन जेब पर डबल भारी पड़ता है। जबकि घर का खाना स्वादिष्ट होने के साथ शुद्ध-स्वच्छ होता है और बजट में रहकर मनचाही चीज़ खाई जा सकती है।
क्योंकि घर का खाना सस्ता हेल्दी और बचत वाला होता है।

समझदारी से खरीदारी करें

कीमतों की तुलना करें-सेल और डिस्काउंट का इंतज़ार करें,बिना प्लान शॉपिंग से बचें 30 दिन का नियम अपनाएं
कोई महंगी चीज़ पसंद आए तो तुरंत न खरीदें। 30 दिन रुकें और फिर सोचें अगर तब भी जरूरत लगे तभी खरीदें।
अक्सर इच्छा खुद ही खत्म हो जाती है।

अन्य स्मार्ट फाइनेंशियल टिप्स

अलग-अलग बैंक खाते रखें खर्च, बचत और इमरजेंसी के लिए फ्री लोकल एक्टिविटीज़ अपनाएं जैसे – पार्क, वॉक, योग
DIY (खुद करें) और छोटे व जो कर सकें उस तरह के घरेलू काम खुद करके पैसे न सिर्फ बचाएं बल्कि पैसे कमाएं भी।

निष्कर्ष (Conclusion)-छोटे बजट में बड़ी बचत कोई जादू नहीं, बल्कि सही आदतों का नतीजा है। जब आप खर्चों को ट्रैक करते हैं बजट बनाकर चलते हैं और ज़रूरत व चाहत में फर्क समझते हैं तो धीरे-धीरे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होने लगती है। याद रखें छोटी-छोटी बचतें ही भविष्य की बड़ी सुरक्षा बनती हैं। आज से ही इन आसान उपायों को अपनाएं और एक सुरक्षित, तनावमुक्त आर्थिक जीवन की ओर कदम बढ़ाएं।

Exit mobile version