Site icon SHABD SANCHI

मंडे मार्केट में Defence PSU समेत ये शेयर बदलेंगे बाजार की चाल! जानें वजह

Stock market chart showing sharp upward movement with buy indicator

Stocks to Watch: बीते बाजार दिवस यानी शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार तेज़ी के साथ बंद हुआ. जी हां शुक्रवार को Sensex ने 85,051 के लेवल पर ओपनिंग दी, और दिन के आखिर तक ये 0.53 प्रतिशत की तेज़ी के साथ 85,267 के लेवल पर बंद हुआ. वहीं Nifty 50 ने शुक्रवार को 26,046 के लेवल पर ओपनिंग दी, और दिन के आखिर तक ये 0.57 प्रतिशत की तेज़ी के साथ 26,046 के लेवल पर बंद हुआ.

ऐसे में अब बात आती है की आखिर आज यानी सोमवार को जब बाजार खुलेगा तो निवेशकों की नज़र किन कंपनियों के शेयरों पर रहने वाली है. इसमें कई जानी-मानी कंपनियों के स्टॉक शामिल है. चलिए आपको बताते हैं………

Bharat Electronics Share News

डिफेंस PSU कंपनी BEL ने बताया कि 14 नवंबर, 2025 को जारी किए गए अपने पिछले अपडेट के बाद से उसे 776 करोड़ रुपये के नए ऑर्डर मिले हैं. इन नए ऑर्डरों से कंपनी को इस वर्ष प्राप्त हुए कुल ऑर्डरों की कीमत बढ़ गई है.

NLC India Share News

NLC India रिन्यूएबल्स लिमिटेड ने PTC इंडिया लिमिटेड के साथ ज्वॉइंट वेंचर समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं. साथ मिलकर, वे लगभग 500 मेगावाट से शुरू करते हुए, फैज्ड तरीके से 2,000 मेगावाट तक की ग्रीन एनर्जी प्रोजेक्ट्स को विकसित करने की योजना बना रहे हैं. यह समझौता सितंबर 2025 में साइन किए गए एक एग्रीमेंट के बाद हुआ है.

Aurobindo Pharma Share News

कंपनी ने बताया कि अमेरिकी ड्रग रेग्यूलेटर (USFDA) ने तेलंगाना में स्थित उसकी पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी, अपिटोरिया फार्मा के एपीआई मन्यूफैक्चरिंग की यूनिट-वी का निरीक्षण पूरा कर लिया है.

Wipro Share News

कंपनी ने कहा कि उसने अपने ग्लोबल ऑफिस में जेमिनी एंटरप्राइज का इस्तेमाल करके गूगल क्लाउड के साथ अपनी साझेदारी को मजबूत किया है. इस कदम का उद्देश्य प्रोडक्टिविटी में सुधार करना और महत्वपूर्ण व्यावसायिक कार्यों में एआई-आधारित कार्यप्रणाली को शामिल करना है.

Godawari Power & Ispat Ltd Share News

कंपनी ने बताया कि उसने अपने बैटरी एनर्जी स्टोरेज मन्यूफैक्चरिंग प्लांट के विस्तार के लिए 1,625 करोड़ रुपये के निवेश को मंजूरी दे दी है. इसकी सहायक कंपनी, गोदावरी न्यू एनर्जी, इस बैटरी स्टोरेज फैसिलिटी का निर्माण दो चरणों में करेगी, जिसका मकसद 40 गीगावॉट की सालाना उत्पादन क्षमता तक पहुंचना है.

अधिक जानने के लिए आज ही शब्द साँची के सोशल मीडिया पेज को फॉलो करें और अपडेटेड रहे।

Exit mobile version