Monalisa’s marriage turns into a Love Jihad controversy” : शादी नहीं करनी”….कहने वाली महाकुंभ की वायरल गर्ल ने रचाई शादी

monalisa-1

Monalisa’s marriage turns into a Love Jihad controversy” : शादी नहीं करनी”….कहने वाली महाकुंभ की वायरल गर्ल ने रचाई शादी-महाकुंभ 2025 की वायरल गर्ल मोनालिसा ने एक बार फिर सुर्खियां बटोरी हैं, लेकिन इस बार वजह उनका निजी जीवन है। कभी अपने माता-पिता के प्रति अटूट निष्ठा दिखाने वाली मोनालिसा ने परिवार की इच्छा के खिलाफ जाकर अपने दोस्त फरमान खान से शादी कर ली। केरल में संपन्न हुई इस शादी ने न केवल उनके पुराने बयानों पर सवाल खड़े कर दिए हैं, बल्कि फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों के चलते एक नए विवाद को भी जन्म दे दिया है। महाकुंभ 2025 की वायरल गर्ल मोनालिसा ने परिवार से बगावत कर फरमान खान से केरल में शादी कर ली। जानिए कैसे उन्होंने मां-बाप को न छोड़ने का अपना वादा तोड़ा और निर्देशक सनोज मिश्रा के लव जिहाद वाले आरोपों ने इस शादी को और विवादित कैसे बना दिया।

प्यार की राह में परिवार की नाराज़गी

(Family’s displeasure in the way of love )

सोशल मिडिया पर तेजी से वायरल हो रहीं ख़बरों के अनुसार, मोनालिसा और फरमान खान पिछले कुछ समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। परिवार के विरोध के बावजूद, इस जोड़ी ने केरल के तिरुवनंतपुरम में जाकर शादी करने का फैसला किया. बताया जा रहा है कि सबसे पहले दोनों ने सिविल मैरिज की, उसके बाद अरुमनूर नैनार मंदिर में हिंदू रीति-रिवाजों से सात फेरे लिए। शादी की तस्वीरों में मोनालिसा माथे पर सिंदूर लगाए बेहद खुश नज़र आ रही हैं।

“मम्मी-पापा मना करते हैं- मैं भी मना करती हूं, मुझे शादी नहीं करनी है।

कभी कहा था-शादी करूंगीं तो छूट जाएंगें मां-बाप अब तोड़ा वादा

(Broken Promise-When said,Don’t want to marry)

मोनालिसा का यह कदम उनके पुराने एक वीडियो को याद दिलाता है, जिसमें उन्होंने साफ तौर पर शादी न करने की इच्छा जताई थी। उस वीडियो में मोनालिसा कहती हैं। “मम्मी-पापा मना करते हैं- मैं भी मना करती हूं, मुझे शादी नहीं करनी है। मैंने उनसे कहा था कि मैं कभी हां नहीं कहूंगी। मम्मी-पापा को छोड़कर कौन जाएगा ?” यह वीडियो उनके महाकुंभ में वायरल होने और फिल्मों में कदम रखने से पहले का है, जिसमें वह माता-पिता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखा रही थीं। हालांकि, प्यार में पड़ने के बाद उन्होंने अपना यह रुख बदल लिया और अब केरल पुलिस से सुरक्षा की मांग कर रही हैं।

मोनालिसा को फिल्म में साइन करने वाले निर्देशक सनोज के गंभीर आरोप

(Serious allegations by director Sanoj Mishra)

मोनालिसा के इस फैसले से उनके मेंटर और फिल्म “द मणिपुर डायरी” के डायरेक्टर सनोज मिश्रा को गहरा सदमा लगा है। सनोज मिश्रा ही वह शख्स हैं,जिन्होंने मोनालिसा को एक कलाकार के रूप में ढाला और उन्हें फिल्मी दुनिया में पहचान दिलाई। उनका मानना है कि मोनालिसा इस शादी के लिए बिल्कुल तैयार नहीं थीं और उनके साथ लव जिहाद हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि मोनालिसा के मैनेजर ने उनका सौदा कर दिया और उन्हें बहकाकर यह कदम उठवाया गया। बता दें कि मोनालिसा की फिल्म “द मणिपुर डायरी” अप्रैल 2026 में रिलीज होने वाली है।

निष्कर्ष-मोनालिसा की यह प्रेम कहानी अब एक विवादित मोड़ पर आ गई है। एक ओर जहां वह अपनी पसंद से शादी कर खुश हैं, वहीं दूसरी ओर उनके परिवार और करियर में अहम भूमिका निभाने वाले लोग इसे एक सुनियोजित साजिश करार दे रहे हैं। देखना यह होगा कि यह विवाद आगे चलकर मोनालिसा के करियर और निजी जीवन पर क्या असर डालता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *