Site icon SHABD SANCHI

मोहनलाल ने की ‘drishyam 3’ की तारीफ, अजय देवगन को बधाई देकर चौंकाया!

Mohanlal praises Drishyam 3, congratulates Ajay Devgn.

Mohanlal praises Drishyam 3, congratulates Ajay Devgn.

अजय देवगन की फिल्म drishyam 3 को लेकर मलयालम सिनेमा के सुपरस्टार मोहनलाल ने भी अपना रिएक्शन दिया है फिल्म देखने के बाद उन्होंने इसकी कहानी कुछ शानदार अंत तक पहुंचाने के लिए अजय देवगन और डायरेक्टर अभिषेक पाठक के साथ पूरी टीम की तारीफ की है। मूल मलयालम फिल्में जॉर्ज कुटी का किरदार निभाने वाले मोहनलाल की यह रिएक्शन हिंदी फिल्म के फैंस के लिए खास होने वाली है।

मोहनलाल ने अजय देवगन की फिल्म के बारे में आखिर क्या कहा?

drishyam 3 फिल्म देखने के बाद मोहनलाल ने एक वीडियो मैसेज के जरिए हिंदी फिल्म दृश्यम द कंक्लूजन की तारीफ की है उन्होंने कर तारीफ में कहा कि वह फिल्म देखकर काफी प्रभावित हुए हैं और उन्हें यह बात बहुत पसंद आई कि इसकी लोकप्रिय कहानी को एक उचित अंत तक पहुंचाया गयाहै। उन्होंने फिल्म के डायरेक्टर अभिषेक पाठक निर्माता कुमार मंगत पाठक और अजय देवगन के साथ-साथ पूरी टीम को फिल्म के लिए बधाइयां दी है। मोहनलाल का रिएक्शन इसलिए महत्वपूर्ण बताया जा रहा है क्योंकि वह एक फेमस मलयालम संस्करण का चेहरा रहे हैं जो बिल्कुल दृश्यम फिल्म जैसा मिलता जुलता है। ऐसे में हिंदी संस्करण देखने के बाद उनका पॉजिटिव रिएक्शन फिल्म को लेकर लोगों की दिलचस्पी बढ़ा रहा है।

ये भी पढ़े: Drishyam 3 ने रिलीज से पहले रचा रिकॉर्ड, 11 लाख टिकट की बिक्री

अभिषेक पाठक और अजय देवगन की क्यों हुई है तारीफ?

drishyam 3 फ्रेंचाइजी अपनी रहस्यमय कहानी और घटनाओं के साथ-साथ मुख्य किरदार की समझदारी के लिए पहचानी जाती है। इस फिल्म के हिंदी वर्जन में अजय देवगन विजय की भूमिका निभाते हुए नजर आ रहे हैं जबकि निर्देशन की जिम्मेदारी अभिषेक पाठक ने संभाली हुईहै। इस फिल्म की कहानी को अंत तक पहुंचाना इस फिल्म के लिए एक खास चुनौती ही रहा है क्योंकि दशक लंबे समय से इसके रोल को और उनसे जुड़े रहस्यों को देख रहेहैं। इस कहानी के समापन की तारीफ मोहनलाल ने अपने मैसेज में की है कि उन्होंने फिल्म की टीम के काम की तारीफ की है।

हिंदी और मलयालम दृश्यम की तुलना आखिर क्यों हो रही है?

मूल मलयालम फिल्म में मोहनलाल ने जॉर्ज कुटी का रोल निभाया था जबकि इसके हिंदी वाले वर्जन में यही कहानी विजय के आसपास आगे बढ़ती हुई नजर आ रही है जिसका रोल अजय देवगन निभातेहैं। दोनों ही वजन के फैंस लंबे समय से इन फिल्म की कहानी पर चर्चा करते हुए आ रहे हैं ऐसे में मोहनलाल का हिंदी फिल्म की तारीफ करना इसको एक नया पहलू देता है।

ये भी पढ़े: Drishyam The Conclusion Review: आखिरी चाल में छिपा बड़ा ट्विस्ट!

फिल्म को लेकर दर्शकों की दिलचस्पी क्यों लगातार बनी हुई है?

अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 3 को लेकर ऑडियंस के बीच उत्सुकता होने का बड़ा वजह इसके लोकप्रियता और उसकी रहस्य पूर्ण कहानी को बताया जा रहा है। इस फिल्म की टीम को मोहनलाल से मिली तारीफ ने भी इंटरटेनमेंट इंडस्ट्री पर चर्चा को बढ़ा दियाहै। इस फिल्म की खास बात यह है की मूल मलयालम फिल्म के प्रमुख एक्टर ने इसकी हिंदी वर्जन को देखने के बाद इसके निर्माता और कलाकारों को बधाइयां दी है इससे दोनों भाषाओं की फिल्मों को पसंद करने वाले ऑडियंस को इस फ्रेंचाइजी से जुड़ी एक अहम जानकारी मिली।

Exit mobile version