Site iconSite icon SHABD SANCHI

Rewa News: मनगवां में मंदिर व मूर्ति तोड़ने के मामले में विधायक का आईजी को पत्र, सड़क पर उतरने की चेतावनी

MLA threatens to take to the streets over idol vandalism incident in MangawanMLA threatens to take to the streets over idol vandalism incident in Mangawan

MLA threatens to take to the streets over idol vandalism incident in Mangawan

MLA threatens to take to the streets over idol vandalism incident in Mangawan: मध्यप्रदेश के रीवा जिले के मनगवाँ विधानसभा क्षेत्र में धार्मिक आस्था पर प्रहार की दो सनसनीखेज घटनाओं ने स्थानीय लोगों में भय और आक्रोश पैदा कर दिया है। विगत दिनों नगर परिषद मनगवाँ के वार्ड नंबर 06 स्थित मेढलियन मंदिर में हिंदू देवी-देवताओं की मूर्तियों को अज्ञात असामाजिक तत्वों ने खंडित कर दिया। इसी क्रम में वार्ड नंबर 14/15 में संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। इन घटनाओं को अंजाम देने वाले अपराधियों की अभी तक गिरफ्तारी न होने से इलाके में तनाव व्याप्त है। घटनाओं के एक हफ्ते से अधिक समय बीत जाने के बावजूद पुलिस द्वारा कोई ठोस खुलासा न होने पर मनगवाँ विधानसभा के विधायक इंजीनियर नरेंद्र प्रजापति ने पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) रीवा को एक कड़ा पत्र लिखा है। पत्र में विधायक ने पुलिस की लापरवाही पर सवाल उठाते हुए कहा है कि घटनाओं के समय पुलिस ने 24 घंटे के भीतर अपराधियों को गिरफ्तार करने का वादा किया था, लेकिन आज तक मुख्य आरोपी फरार हैं। उन्होंने शराब, गांजा, नशीली गोलियों और कोरेक्स जैसे नशीले पदार्थों के अवैध व्यापार को इन अपराधों का मुख्य कारण बताते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

इसे भी पढ़ें : रीवा पुलिस पर सवाल, चोरी के मामले में थाने में कराया समझौता, आरोपियों को किया रिहा

विधायक के पत्र की मुख्य बातें

जनता जनार्दन के सहित में सड़क पर उतरेंगे

विधायक नरेंद्र प्रजापति ने पत्र में स्पष्ट कहा, “ऐसी घटनाओं को अंजाम देने वाले सभी फरार अपराधियों को शीघ्रातिशीघ्र गिरफ्तार किया जाए, अन्यथा जनता जनार्दन सहित मैं भी सड़क पर उतरूंगा।” प्रजापति, जो इंजीनियरिंग पृष्ठभूमि से हैं, ने इस मुद्दे को विधानसभा स्तर पर भी उठाने की बात कही है।इलाके में बढ़ता तनावमनगवाँ क्षेत्र में ये घटनाएं न केवल धार्मिक भावनाओं को आहत कर रही हैं, बल्कि सामाजिक सद्भाव को भी खतरे में डाल रही हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि नशीले पदार्थों का कारोबार पुलिस की निगरानी में फल-फूल रहा है, जिससे अपराधी बेखौफ हो गए हैं। हिंदू संगठनों और दलित समुदाय के प्रतिनिधियों ने भी संयुक्त रूप से विरोध दर्ज कराया है।

Exit mobile version