Site iconSite icon SHABD SANCHI

चुनाव जीतते ही एक्शन में विधायक, बोले नॉन वेज के ठेले बंद करवाओ

balmukundbalmukund

balmukund

राजस्थान में चुनाव के परिणाम आते ही भाजपा विधायक एक्शन मोड में नज़र आए. जयपुर के हवामहल सीट से विधायक बने बालमुकुंद आचार्य (Balmukund Acharya) ने लोगों के बीच ही अधिकारी को फोन लगा दिया और उन्हें सड़कों से Non Veg फ़ूड स्टॉल को हटाने का अल्टीमेटम दे दिया। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

राजस्थान विधानसभा चुनाव में भाजपा को बड़ी जीत मिली है और अब सरकार बनाने की तैयारी चल रही है. ऐसे में चुनाव परिणाम आते ही भाजपा के एक विधायक एक्शन मूड में नज़र आए. उन्होंने अधिकारी को फोन कर चेतावनी दी है कि शाम तक सड़कों से सभी नॉनवेज फ़ूड स्टॉल हट जाने चाहिए।

बता दें कि हवामहल सीट से विधायक बालमुकुंद आचार्य ने एक सरकारी अधिकारी को फोन कर चेतावनी दी कि सड़कों पर कोई भी नॉनवेज फूड नहीं बेचा जाना चाहिए। शाम तक सभी गलियां साफ हो जानी चाहिए। उन्होंने अधिकारी को फोन लगाया और पूछा कि रोड पर खुले में नॉनवेज बेच सकते हैं क्या? हां या ना बोलो। तो आप समर्थन कर रहे इसका, तुरंत प्रभाव से आप नॉनवेज के सभी ठेले जो रोड पर हैं और बनाकर बेच रहे हैं वो नहीं दिखने चाहिए। मै शाम को आपसे रिपोर्ट लूंगा, मुझे नहीं मतलब है कि कौन अधिकारी है.

हवामहल से विधायक हैं बालमुकुंद आचार्य

बता दें कि 3 नवंबर को आए चुनाव परिणाम में राजधानी जयपुर के हवामहल विधानसभा सीट से भाजपा के टिकट पर बालमुकुंद आचार्य महज 600 वोट से चुनाव जीते हैं. उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी कांग्रेस के आरआर तिवारी को हराया है.

क्या प्रतिक्रिया दी ओवैसी ने?

इस पूरे मामले का वीडियो सामने आने के बाद AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि ये गलत है. कोई इसे नहीं रोक सकता है. अगर किसी को नॉनवेज फ़ूड स्टॉल लगाना है तो कोई कैसे रोक सकता है.

Exit mobile version