Site iconSite icon SHABD SANCHI

Railway के Map में शामिल हुआ Mizoram, पहाड़ काटकर बना ट्रैक!

Indian Railway News: पीएम मोदी ने आज यानी 13 सितंबर, 2025 को मिजोरम को लेकर पहली बार बैराबी-सैरांग नई रेल लाइन का उद्घाटन किया. गौरतलब है कि आज का दिन मिजोरम के लिए एक ऐतिहासिक है, जी हां अब इंडिया के रेलवे नक्शे में शामिल हो गया है. इस अवसर पर PM Modi ने तीन ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.

8 हजार करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बना

बैराबी-सैरांग नई रेल लाइन में तकरीबन 8,070 करोड़ रुपए से अधिक की लागत लगी है. यह रेल लाइन एक चुनौतीपूर्ण पहाड़ी क्षेत्र में बनी है. इसके लिए जटिल भौगोलिक स्थितियों के तहत 45 सुरंगें बनाई गई हैं. इसमें 55 बड़े पुल और 88 छोटे पुल भी शामिल हैं.

Mizoram Airport से वर्चुअली कार्यक्रम में लिया हिस्सा

मोदी ने आज कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़े. वे मिजोरम के लिए निकले थे. हालांकि, दुर्भाग्य से खराब मौसम के कारण वे आइजोल नहीं पहुंच पाए. इसके बाद मिजोरम एयरपोर्ट से ही उन्होंने वर्चुअली कार्यक्रम में हिस्सा लिया.

इस दौरान पीएम मोदी ने क्या कहा

उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मिजोरम भारत की विकास यात्रा में अहम रोल निभा रहा है. यह राष्ट्र के लिए, विशेषकर मिजोरम के लोगों के लिए एक ऐतिहासिक दिन है. जी हां आइजोल भी अब भारत के रेलवे नक्शे पर होगा. पीएम ने कहा कुछ साल पहले मुझे आइजोल रेलवे लाइन की आधारशिला रखने का अवसर मिला था और आज हम इसे देशवासियों को समर्पित करते हुए गर्व महसूस कर रहे हैं.

Mizoram का Sairang दिल्ली से सीधे जुड़ेगा

प्रधानमंत्री ने कहा कि पहली बार मिजोरम का सैरांग दिल्ली से सीधे जुड़ेगा. यह सिर्फ एक रेलवे नहीं है, बल्कि परिवर्तन की जीवनरेखा है. यह मिजोरम के लोगों के जीवन और आजीविका में क्रांति लाएगी. मिजोरम के किसान और व्यवसाय देश भर के ज्यादा बाजारों तक पहुंच पाएंगे. लोगों को शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा के बेहतर अवसर भी मिलेंगे. इस विकास से कई क्षेत्रों में रोजगार के अवसर पैदा होंगे. मिजोरम वासियों में इसको लेकर बेहद उत्साह भी है.

Exit mobile version