Mixer Grinder Uses Hummus Recipe : मसाले पीसना ही नहीं मिक्सर-ग्राईंडर का काम-जानें इसके स्पेशल यूज़ विथ रेसिपी-सिर्फ चटनी-मसाले पीसने के लिए ही नहीं, इन 4 कामों को भी मिनटों में कर देती है मिक्सी क्या आप अपनी मिक्सी का इस्तेमाल सिर्फ मसाले पीसने या चटनी बनाने तक सीमित रखते हैं? अगर हाँ, तो आप इस किचन ऑलराउंडर का केवल 20% ही इस्तेमाल कर पा रहे हैं। आजकल लगभग हर घर में मिक्सर ग्राइंडर (मिक्सी) मौजूद है, लेकिन अधिकतर लोग इसके कुछ ही फायदे जानते हैं। थोड़ी सी क्रिएटिविटी और स्मार्ट सोच के साथ आप इस मशीन से घंटों के काम को मिनटों में निपटा सकते हैं-चाहे वह बाजार जैसा ताज़ा मक्खन निकालना हो, हेल्दी शेक तैयार करना हो, या फिर घर पर ही प्रिजर्वेटिव-फ्री स्नैक्स बनाना हो। जानें मिक्सर ग्राइंडर के 4 अनोखे उपयोग – घर पर हेल्दी नट बटर, हुमस, स्मूदी और डेजर्ट बनाने के आसान तरीके। मिनटों में किचन के काम करें आसान।
मिक्सी के ऐसे 4 बेहतरीन उपयोग जो आपकी रसोई को स्मार्ट-तेज और हेल्दी
Healthy Nut Butter-घर पर बनाएं असली मक्खन यानि हेल्दी नट बटर
पीनट बटर, बादाम बटर या काजू बटर कुछ ही मिनटों में तैयार-बाजार में मिलने वाले नट बटर में अक्सर प्रिजर्वेटिव, एक्स्ट्रा ऑयल और शुगर मिली होती है। लेकिन मिक्सी की मदद से आप घर पर 100% शुद्ध और हेल्दी नट बटर बना सकते हैं।
- जानें इसे कैसे बनाएं-मूंगफली, बादाम या काजू को मिक्सर जार में डालें और धीरे-धीरे पीसें। कुछ ही मिनटों में ड्राई नट्स स्मूद और क्रीमी पेस्ट में बदल जाएंगे। आप चाहें तो थोड़ा सा शहद या पिंक सॉल्ट भी मिला सकते हैं।
- इसका स्वस्थ्य में फायदा-प्रोटीन से भरपूर, बिना किसी केमिकल का, बच्चों और बड़ों दोनों के लिए परफेक्ट।
रेस्टोरेंट जैसा स्मूद हुमस-बनाएं घर पर,वो भी सिंपल मिक्सर से
Restaurant-Style Smooth Hummus
उबले चने, ताहिनी और ऑलिव ऑयल को ब्लेंड करें-मिनटों में क्रीमी हुमस तैयार,अगर आपको मिडिल ईस्टर्न डिप हुमस पसंद है, तो इसे घर पर बनाना बेहद आसान है। मिक्सी आपको बिल्कुल स्मूद और रेस्टोरेंट जैसा टेक्सचर देगी।
- इसको कैसे बनाएं आइए जानें-उबले हुए चने, 2-3 बड़े चम्मच ऑलिव ऑयल, 1 बड़ा चम्मच ताहिनी (तिल का पेस्ट), नींबू का रस और एक-दो लहसुन की कलियां डालकर अच्छी तरह ब्लेंड करें।
- इसकी खासियत-कोई प्रिजर्वेटिव नहीं, ताज़ा और हेल्दी। इसे पराठे, सलाद या स्नैक्स के साथ सर्व करें।
Instant Smoothie-घर पर बनाएं फलों से भरपूर एनर्जी ड्रिंक स्मूदी
फ्रोजन केला, बेरी, दूध या नारियल पानी-बस ब्लेंड करें और पिएं इसमें भरपूर एनर्जी होती है ऐसे सुबह नाश्ते में या वर्कआउट के बाद स्मूदी एक बेहतरीन विकल्प है। मिक्सी से आप कुछ ही सेकंड में गाढ़ी और क्रीमी स्मूदी बना सकते हैं।
आइए जानें इसे कैसे बनाना जाए-फ्रोजन फल (केला, आम, स्ट्रॉबेरी या ब्लूबेरी) लें, उसमें थोड़ा दूध या नारियल पानी मिलाएं और मिक्सी में ब्लेंड करें। चाहें तो एक चम्मच शहद मिला सकते हैं।
सर्विंग टिप्स-ऊपर से ग्रेनोला, चिया सीड्स और ताजे फल डालकर इसे और अट्रैक्टिव व हेल्दी बनाएं।
Healthy Dessert in Minutes-सोरबेट और नाइस क्रीम
फ्रोजन फलों से बिना शुगर के मीठा सोरबेट तैयार करें,मीठा खाने का मन हो लेकिन हेल्दी ऑप्शन चाहिए? तो मिक्सी आपका सबसे अच्छा दोस्त है। आप फ्रोजन मैंगो, स्ट्रॉबेरी या केले से एक बेहतरीन डेजर्ट बना सकते हैं।
- सारबेट व नाइस क्रीम बनाने की विधि-फ्रोजन आम या केले के टुकड़े मिक्सी में डालें, थोड़ा सा स्वीटनर (शहद या मेपल सिरप) मिलाएं और तब तक ब्लेंड करें जब तक क्रीमी टेक्सचर न आ जाए। यही है नाइस क्रीम या हेल्दी सोरबेट।
- इससे होने वाले लाभ-डेयरी-फ्री, रिफाइंड शुगर-फ्री, बच्चों को बिना गिल्टी के दें ये स्वादिष्ट मिठाई।

