Site iconSite icon SHABD SANCHI

मध्यप्रदेश से मधुमेह को नियंत्रित करने मिशन मधुहारी का शुभारंभ

भोपाल। मधुमेह जैसी खतरनाक बीमारी को मध्यप्रदेश में नियंत्रित करने के लिए मिशन मधुहारी की शुरूआत की गई हैं। प्रदेश के स्वास्थ एवं चिकित्सा शिक्षा तथा उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला ने मिशन मधुहारी का शुभारंभ करते हुए कहा कि मधुमेह को नियंत्रित करने के लिए आदर्श जीवनशैली, संतुलित आहार और समय पर पहचान अत्यंत आवश्यक है। यह पहल टाइप-1 डायबिटीज से पीड़ित बच्चों एवं किशोरों के समग्र उपचार एवं देखभाल के लिए प्रारंभ की गई है। टाइप-1 मधुमेह ऐसी स्थिति है जिसमें शरीर में इंसुलिन का निर्माण नहीं होता और आजीवन उपचार की आवश्यकता होती है।

ऐसी होगी ईलाज व्यवस्था

मधुहारी मिशन के अंतर्गत प्रदेश के सभी जिला अस्पतालों में साप्ताहिक विशेष टाइप-1 डायबिटीज क्लिनिक प्रारंभ किए जा रहे हैं, जहां इंसुलिन की सतत उपलब्धता, ब्लड ग्लूकोज जांच, विशेषज्ञ परामर्श एवं नियमित फॉलो-अप की सुविधा एक ही स्थान पर मिलेगी। इस अवसर पर 5 बेटियों को टी1डी (टाइप-1 डायबिटीज) जांच किट का वितरण भी किया गया। इन किटों में ग्लूकोमीटर, टेस्ट स्ट्रिप्स तथा आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराए गए हैं ताकि बच्चे समय पर शुगर की जांच कर सकें और बीमारी को नियंत्रित रख सकें। दो संभागों के 16 जिलों में 759 किशोर-किशोरियों को किट निःशुल्क प्रदान की जा रही है।

ये रहे मौजूद

कार्यक्रम के दौरान विधायक भगवानदास सबनानी, महापौर मालती राय, अपर मुख्य सचिव लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा अशोक बर्नवाल, आयुक्त धनराजू एस, एमडी एनएचएम डॉ सलोनी सिडाना, संचालक आईईसी डॉ रचना दुबे समेत विभागीय अधिकारी, स्वास्थ्य कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में टीकाकरण के लिए पात्र किशोरी बालिकाएँ उपस्थित थीं।

Exit mobile version