Site iconSite icon SHABD SANCHI

Mirzapur The Movie के बाद वेब सीरीज़ का चौथा सीज़न भी आएगा?

प्राइम वीडियो (Prime Video) की सबसे लोकप्रिय वेब सीरीज़ में शामिल ‘मिर्जापुर’ (Mirzapur) का सफर फिल्म तक पहुंच चुका है। तीनों सीज़न की जबरदस्त सफलता के बाद अब मेकर्स ‘मिर्जापुर: द मूवी’ (Mirzapur: The Movie) को रिलीज़ करने की तैयारी में हैं। इसी बीच फैंस के लिए एक और बड़ी खबर सामने आई है। फिल्म के बाद मिर्जापुर वेब सीरीज़ (Mirzapur Web Series) का चौथा सीज़न (Mirzapur Season 4) भी देखने को मिलेगा।

वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘मिर्जापुर’ (Mirzapur) के डायरेक्टर गुरमीत सिंह (Gurmmeet Singh) ने पुष्टि की है कि चौथे सीज़न की कहानी पर काम शुरू हो चुका है। फिलहाल राइटर्स नई कहानी और किरदारों के ट्रैक को डेवलप कर रहे हैं।

गुरमीत सिंह के मुताबिक, फिलहाल मेकर्स का पूरा फोकस ‘मिर्जापुर: द मूवी’ (Mirzapur: The Movie) की रिलीज़ पर है। फिल्म 4 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। इसके बाद टीम पूरी तरह चौथे सीज़न के प्रोडक्शन पर काम शुरू करेगी।

रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म और चौथा सीज़न एक-दूसरे से जुड़े होंगे। यानी फिल्म की कहानी आगे बढ़कर वेब सीरीज़ के नए सीज़न में दिखाई जा सकती है। हालांकि, मेकर्स ने अभी तक इसकी आधिकारिक कहानी या रिलीज़ डेट का खुलासा नहीं किया है।

Exit mobile version