Site iconSite icon SHABD SANCHI

रीवा में मीटर रीडरों ने नौकरी से निकाले जाने के विरोध में मांगी इच्छा मृत्यु

Meter readerMeter reader

Meter reader

Meter readers in Rewa asked for euthanasia in protest against being fired from job: रीवा में विद्युत विभाग के आउटसोर्स मीटर रीडर कर्मचारियों ने नौकरी से निकाले जाने के विरोध में कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर जिला प्रशासन से इच्छा मृत्यु की मांग की।

50 से अधिक कर्मचारियों का आरोप है कि विद्युत विभाग के अधिकारियों ने षड्यंत्र रचकर उन पर अनर्गल आरोप लगाकर बिना लिखित आदेश या श्रम कानून का पालन किए नौकरी से निकाल दिया।कर्मचारियों का कहना है कि निकाले जाने के एक महीने के भीतर ही नए कर्मचारियों की भर्ती कर ली गई, जिसमें मोटी रकम के लेनदेन की बात सामने आई। पिछले 12 महीनों से वे मुख्य अभियंता, अधीक्षण अभियंता, कलेक्टर और संभागीय आयुक्त कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। लगातार अनदेखी और शोषण से त्रस्त होकर कर्मचारी धरने पर बैठे हैं और अब इच्छा मृत्यु की मांग कर रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है।

Exit mobile version