Metal Sector Stock in 2026: बीते दिनों खबर आई की कॉपर यानी ताँबा भी अब चांदी बनने की तैयारी कर रहा है. उसके बाद से ही मेटल सेक्टर खुशी मना रहा है. जी हां इसी क्रम में भारत की प्रसिद्ध मेटल सेक्टर कंपनी में से एक Shyam Metalics and Energy Ltd के शेयर प्राइस आने वाले वर्ष 2026 में 21% बढ़ने का अनुमान है. ICICI सिक्योरिटीज़ के मुताबिक कंपनी के शेयर वर्ष 2026 में 1,000 रुपए के लेवल तक जा सकते हैं.
गौरतलब है कि, मेटल सेक्टर कि इस कंपनी का पिछले पांच सालों में रेवेन्यू 3 गुना से अधिक बढ़ चुका है. जी हां कंपनी ने अपने 9,500 करोड़ रुपये कैपेक्स का बड़ा हिस्सा इस्तेमाल कर लिया है और अब ब्रोकरेज अनुमान लगा रहे हैं कि कंपनी के शेयर में ग्रोथ की उम्मीद की जा सकती है.
ब्रोकरेज का क्या है अनुमान और Target
ICICI Securities का अनुमान है कि यह स्टॉक अगले 5 सालों में अपना रेवेन्यू और EBITDA को 2.5 गुना बढ़ाने का लक्ष्य रख रही है. कंपनी बड़ा ग्रोथ प्लान कर रही है. यही कारण है कि ब्रोकरेज ने कंपनी पर बाइंग रेटिंग दी है और आने वाले वर्ष में कंपनी के शेयर का टारगेट 1,000 रुपए सेट किया है, जो मौजूद भाव 824.10 रुपए के लेवल से 21% की ग्रोथ दिखाता है.
इतना ही नहीं ब्रोकरेज ने और कहा क्रूड स्टील की क्षमता बढ़ने से और स्टेनलेस स्टील पोर्टफोलियो बढ़ाने से कंपनी मज़बूत होगी. कोल्ड रोलिंग मिल की क्षमता डबल होगी एल्यूमिनियम फ्लैट रोल्ड प्रोडक्ट्स की ग्रोथ बढ़ेगी. ब्रोकरेज का मानना है कि कंपनी का नेट कैश पोज़ीशन पॉजिटिव है. दरअसल ब्रोकरेज को कंपनी की ग्रोथ स्टोरी पर बहुत भरोसा है. कैपेसिटी एक्सपैंशन, डाइवर्सिफिकेशन और मजबूत बैलेंस शीट ब्रोकरेज की रिपोर्ट का आधार है.
शेयर का प्रदर्शन
श्याम मेटालिक्स के स्टॉक बुधवार को 0.26% की मामूली गिरावट के बाद 824.10 रुपए के लेवल पर बंद हुए. कंपनी का मार्केट कैप 22.93 करोड़ रुपए है. पिछले सप्ताह से अब तक कंपनी के शेयर 2.63% तक बढ़त हासिल कर चुके हैं. इस महीने कंपनी के शेयर का प्रदर्शन सामान्य रहा. लेकिन वर्ष 2025 में कंपनी के शेयर 10.48% की ग्रोथ दिखा चुके है.
कंपनी के शेयर 5 DMA, 10 DMA, 20 DMA, 30 DMA से ऊपर है, मतलब मौजूदा स्थिति में शेयर बुलिश ट्रेंड में हैं. लेकिन लॉन्ग टर्म के लिए शेयर अभी कमज़ोर दिखाई दे रहा है.
अधिक जानने के लिए आज ही शब्द साँची के सोशल मीडिया पेज को फॉलो करें और अपडेटेड रहे।
- Facebook: shabdsanchi
- Instagram: shabdsanchiofficial
- YouTube: @shabd_sanchi
- Twitter: shabdsanchi
