Site iconSite icon SHABD SANCHI

दिग्गज एक्टर Sudesh Kumar की यादें

SUDESH (1)SUDESH (1)

SUDESH (1)

Veteran Actor Sudesh Kumar :60 के दशक के मशहूर एक्टर सुदेश कुमार (सुदेश धवन) अब हमारे बीच नहीं रहे लेकिन फिल्म जगत को वो अपने अभिनय से ऐसा उपहार देकर गए हैं कि उनके निभाए किरदार सदा हमारे ज़हेन में ज़िंदा रहेंगे। मुकेश के गाए ‘सारंगा’ फिल्म के गीत ‘सारंगा तेरी याद में नैन हुए बेचैन..’ और ‘हाँ दीवाना हूँ मै … , ऐसे ही गीत है जिनमें उनकी छवि ने अमिट छाप छोड़ी थी।

कहाँ से था ताल्लुक़

1931 में पेशावर यानी अब के पाकिस्तान में पैदा हुए सुदेश कुमार का परिवार आज़ादी से पहले ही मुंबई आ गया था और उनके पिता चाहते थे कि वो डॉक्टर बने, लेकिन सुदेश ने एक्टिंग की राह चुनकर न केवल बॉलीवुड में क़दम रखा बल्कि एक ख़ास पहचान भी बनाई।

सुदेश कुमार की फिल्मों में एंट्री :-

दरअसल सुदेश कुमार का कपूर खानदान से पुराना नाता था वो पृथ्वीराज कपूर के दूर के रिश्तेदार लगते थे इसलिए उन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी करते ही उनका थिएटर ग्रुप जॉइन कर लिया था और सुदेश के करियर की शुरुआत भी पृथ्वीराज कपूर के निर्देशन में बनी 1957 की फिल्म ‘पैसा’ से हुई।

किस फिल्म से मिली पहचान :-

सुदेश ने पहले तो कई छोटे बड़े रोल निभाए लेकिन फिल्म जगत में उन्हें असली पहचान मिली 1959 की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘छोटी बहन’ से, इसके बाद उन्होंने ‘भरोसा’, ‘गृहस्थी’ ‘गोपी ‘और ‘खानदान’ जैसी कई सफल फिल्मों में अपनी अदाकारी से अपनी अलग पहचान बनाई हालाँकि इस कड़ी में साल 1961 में आई रोमांटिक एक्शन ड्रामा ‘सारंगा’ में उनका निभाया किरदार उनके लिए सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट बन गया और वो रातों-रात लीड स्टार बन गए।

एक्टर और प्रोड्यूसर दोनों थे सुदेश :-

70 के दशक में सुदेश कुमार ने एक्टिंग के साथ-साथ प्रोडक्शन की दुनिया में भी क़दम रखा और वहाँ भी खूब कामयाबी हासिल की बतौर प्रोड्यूसर उनकी ‘मन मंदिर’, ‘उलझन’, ‘बदलते रिश्ते’ और ‘जान हथेली पे’ जैसी कई फिल्में सुपरहिट साबित हुईं।

Exit mobile version