Meerut Metro Speed: प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को भारत की सबसे तेज मेट्रो (India’s Fastest Metro) ‘मेरठ मेट्रो’ (Meerut Metro) का उद्घाटन किया साथ ही मेरठ की जनता को नमो भारत ट्रेन (Namo Bharat Train) की सौगात भी दी. इस कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) भी मौजूद रहे.
नमो भारत ट्रेन के चलने के बाद दिल्ली दूर नहीं रह जाएगी। नमो भारत ट्रेन के जरिये मेरठ से दिल्ली का सफर सिर्फ एक घंटे में तय हो जाएगा, उद्घाटन वाले दिन यानी 22 फरवरी से ही लोग इस ट्रेड में सफर कर सकेंगे। इस ट्रेन का पूरा रुट खुलने के बाद दिल्ली-NCR की कनेक्टिविटी और बेहतर हो जाएगी। यह ट्रेन दिल्ली के सराय काले खां से मेरठ के मोदीपुरम तक जाएगी. इसके अलावा मेरठ मेट्रो से मेरठ शहर की अंदरूनी आवाजाही को मजबूती मिलेगी.
नमो भारत ट्रेन की स्पीड
Namo Bharat Train Speed: नमो भारत ट्रेन की टॉप स्पीड 180 Kmph है जबकि इसकी ऑपरेशनल स्पीड 160Kmph है. इस ट्रेन से दिल्ली, साहिबाबाद, गाजियाबाद, मोदीनगर और मेरठ जैसे शहरों के बीच सफर का समय काफी कम हो जाएगा.
मेरठ मेट्रो की टॉप स्पीड कितनी है
Meerut Metro Top Speed: मेरठ की मेट्रो भारत की अबतक की सबसे तेज चलने वाली मेट्रो रेल है. जिसकी स्पीड 120 Kmph है. . यह मेट्रो मात्र 30 मिनट में अपने पूरे रूट को कवर करेगी. बता दें कि भारत में ऐसा पहली बार होगा, जब नमो भारत ट्रेन और कोई मेट्रो एक ही पटरी पर चलेंगी.
दुनिया की सबसे तेज मेट्रो कहां है
World’s Fastest Metro Speed: दुनिया की सबसे तेज मेट्रो रेल चाइना के पास है जिसका नाम Shanghai Maglev है और इसकी टॉप स्पीड 460 km/h है.

