Site iconSite icon SHABD SANCHI

रीवा: मेडिकल लैब टेक्नीशियनों ने उप-मुख्यमंत्री को सौंपा 14 सूत्रीय मांगपत्र, पदनाम और 4200 ग्रेड-पे की मुख्य मांग

Medical lab technicians in Rewa submitted a memorandum of demands to the Deputy Chief Minister.Medical lab technicians in Rewa submitted a memorandum of demands to the Deputy Chief Minister.

Medical lab technicians in Rewa submitted a memorandum of demands to the Deputy Chief Minister.

रीवा। ‘समस्त मेडिकल लैब टेक एसोसिएशन हेल्थ सर्विसेज मध्य प्रदेश’ के एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल से मुलाकात की। इस दौरान संगठन ने लैब टेक्नीशियनों की वर्षों से लंबित 14 सूत्रीय मांगों को लेकर एक विस्तृत मांगपत्र सौंपा। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने उप-मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी समस्याओं को विस्तारपूर्वक रखा, जिस पर माननीय मंत्री जी ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए सभी मांगों को ध्यानपूर्वक सुना और उच्च स्तर पर त्वरित कार्रवाई व उचित निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश जारी किए।

पदनाम परिवर्तन और 4200 ग्रेड-पे सहित ये हैं प्रमुख मांगें

एसोसिएशन द्वारा सौंपे गए मांगपत्र में मुख्य रूप से वर्तमान पदनाम को बदलकर ‘मेडिकल लैब ऑफिसर’ करने की मांग की गई है। इसके अलावा लंबे समय से चली आ रही वेतन विसंगतियों को दूर करते हुए 4200 ग्रेड-पे लागू करने, एक पृथक मेडिकल लेबोरेटरी कैडर व स्वतंत्र काउंसिल का गठन करने और वर्षों से रुकी हुई पदोन्नति के लिए एक स्पष्ट व सुचारू प्रमोशन चैनल (पदोन्नति मार्ग) तैयार करने जैसी महत्वपूर्ण मांगें शामिल हैं। संगठन का कहना है कि इन सुधारों से स्वास्थ्य सेवाओं में और अधिक मजबूती आएगी।

मुलाकात के दौरान ये प्रमुख पदाधिकारी रहे उपस्थित

इस महत्वपूर्ण बैठक के दौरान संगठन की ओर से प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र गोस्वामी, प्रदेश उपाध्यक्ष अरुणेंद्र शेखर पांडेय, जिला अध्यक्ष दिनेश साकेत, श्रीकांत गुलेरी, जिला महासचिव देवेश सोनी, अनीश दीपांकर, कल्लन आदिवासी, ब्लड बैंक इंचार्ज लोकेश कोरी, उमेश प्रजापति, वीरेंद्र प्रजापति, जय गर्ग, अर्पित तिवारी, अशोक कुशवाहा, दिनेश साहू और प्रकाश शुक्ला सहित एसोसिएशन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और सदस्य प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Exit mobile version