हॉलीवुड की एक्ट्रेस Maya Hawke ने 14 फरवरी को न्यूयॉर्क सिटी में म्यूजिशियन Christian Lee Hutson के साथ निजी समारोह में शादी कर ली। इस आयोजन में परिवार के सदस्य और ‘Stranger Things’ के कुछ co एक्टर भी शामिल हुए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह शादी सीमित मेहमानों की मौजूदगी में हुई।
न्यूयॉर्क में Maya Hawke की Valentine Ceremony
जानकारी के अनुसार Maya Hawke की शादी न्यूयॉर्क के एक चर्च में पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ हुई है। इसके बाद मैनहैटन स्थित एक निजी क्लब में उनका रिसेप्शन भी आयोजित किया गया। आधिकारिक बयान में कपल्स के द्वारा कहा गया है कि समारोह को जानबूझकर निजी रखा गया था ताकि परिवार और करीबी मित्रों के बीच यह विशेष अवसर खुशी से मनाया जा सके। शादी की तारीख 14 फरवरी चुनी गई, जिसे प्यार करने का दिन बताया जाता है।
ये भी पढ़े : A Knight of the Seven Kingdoms रिलीज टाइम और स्ट्रीमिंग डिटेल्स….
परिवार की मौजूदगी में संपन्न हुआ विवाह
Maya Hawke के माता-पिता, एक्टर Ethan Hawke और एक्ट्रेस Uma Thurman इस समारोह में उपस्थित दिखे। सोशल मीडिया पोस्ट के अनुसार ऐसा पता चल रहा है कि Ethan Hawke ने अपनी बेटी को वेडिंग आइल तक एस्कॉर्ट किया था । सूत्रों के मुताबिक ‘Stranger Things’ के कई कलाकार भी इस अवसर पर वहां मौजूद रहे। हालांकि सभी कलाकारों की उपस्थिति को लेकर कोई लिस्ट नहीं बताई गई है की कौन-कौन से एक्ट्रेस और एक्टर मौजूद थे।
पेशेवर साझेदारी से व्यक्तिगत रिश्ता
Maya Hawke और Christian Lee Hutson की पहचान एक संगीत प्रोजेक्ट्स के दौरान हुई थी। दोनों ने Hawke के म्यूजिक एल्बम पर एक साथ काम किया था। वे लंबे समय तक साथ काम कर रहे थे जिसके बाद उन्होंने शादी का फैसला लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार हमें पता चलता हैं कि दोनों ने पहले सगाई की जानकारी दी थी, जिसके बाद यह विवाह समारोह आयोजित हुआ।
सादगी और औपचारिकता का संतुलन
सोशल मीडिया की तस्वीरों के अनुसार Maya Hawke ने पारंपरिक सा सफेद गाउन पहना हुआ है, जबकि Christian Lee Hutson ब्लैक टक्सीडो में नजर आ रही हैं। समारोह में सादगीपूर्ण वातावरण देखने को मिला। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रिसेप्शन भी सीमित मेहमानों के बीच ही आयोजित किया गया है। इस कार्यक्रम को पब्लिकली करने के बजाय पारिवारिक अवसर के रूप में रखा गया।
ये भी पढ़े : Tripti Dimri Film Laila Majnu Re-Release
करियर के व्यस्त दौर में निजी निर्णय
Maya Hawke फिलहाल अपने एक्टिंग और संगीत करियर में सक्रिय हैं। ‘Stranger Things’ के अंतिम चरण के बाद उनके आगामी प्रोजेक्ट्स पर भी ध्यान दे रही है। ऐसे समय में यह विवाह उनके पर्सनल जीवन का महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। हालांकि दंपति की ओर से कोई बडा आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया, लेकिन तस्वीरों और मीडिया कवरेज ने इस आयोजन की पुष्टि कर दी है।
Maya Hawke ने 14 फरवरी को न्यूयॉर्क में Christian Lee Hutson से निजी समारोह में शादी की। परिवार और ‘Stranger Things’ कलाकार मौजूद रहे।

