Site iconSite icon SHABD SANCHI

जैश-ए-मोहम्मद सरगना मसूद अजहर का दावा- हजारों फिदायीन तैयार, दुनिया में हंगामा मचेगा

Masood Azhar Audio: पाकिस्तान स्थित प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (Jaish-e-Mohammed – JeM) के सरगना मौलाना मसूद अजहर (Maulana Masood Azhar Audio) का एक नया ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस ऑडियो में मसूद अजहर कथित तौर पर दावा करता है कि उसके संगठन के पास हजारों फिदायीन (Suicide Bombers) तैयार हैं, जो हमले के लिए तत्पर हैं। यह भारत के लिए गंभीर सुरक्षा खतरा माना जा रहा है।

ऑडियो में मसूद अजहर कहते सुनाई दे रहा है
“ये फिदायीन एक नहीं, दो नहीं, सौ नहीं, हजार भी नहीं… अगर मैं पूरी तादाद बता दूं तो कल दुनिया की मीडिया में हंगामा मच जाएगा। ये सिर्फ शहादत मांगते हैं, न कोई सुंदर बीवी, न अमेरिका-यूरोप का वीजा, न आईफोन… ये सिर्फ अल्लाह से शहादत मांगते हैं।”

यह ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) के बाद जैश की कमजोर स्थिति को छुपाने और मनोबल बढ़ाने की कोशिश है। मई 2025 में भारत ने जैश के बहावलपुर मुख्यालय पर हमला किया था, जिसमें मसूद अजहर के परिवार के 10 सदस्य और 4 करीबी सहयोगी मारे गए थे। जैश ने बाद में इसकी पुष्टि की थी। 2019 के बाद मसूद अजहर सार्वजनिक रूप से नहीं दिखे हैं, और उनकी सेहत पर सवाल उठते रहे हैं।

जैश-ए-मोहम्मद का इतिहास और मसूद अजहर की भूमिका

मसूद अजहर संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रतिबंधित आतंकी (UN-Designated Terrorist) हैं। वे कई बड़े हमलों के मास्टरमाइंड हैं, जिनमें शामिल हैं:

जैश-ए-मोहम्मद 2000 में स्थापित हुआ, मुख्य रूप से कश्मीर में सक्रिय है। मसूद अजहर को 1999 में इंडियन एयरलाइंस विमान हाईजैक के बदले रिहा किया गया था। वो पाकिस्तान में खुले तौर पर सक्रिय है, लेकिन पाकिस्तान सरकार उसे पकड़ने से इनकार करती है।

भारतीय सुरक्षा एजेंसियां इस ऑडियो को गंभीर खतरे के रूप में देख रही हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि यह डेस्परेट प्रोपेगैंडा है, जो ऑपरेशन सिंदूर में जैश की भारी क्षति के बाद आया है। भारत ने पहले ही जैश को प्रतिबंधित कर रखा है और संयुक्त राष्ट्र में मसूद अजहर को ग्लोबल आतंकी घोषित करवाया था।

यह ऑडियो भारत के लिए नई चुनौती पेश कर रहा है। सुरक्षा बल अलर्ट पर हैं, और बॉर्डर पर सतर्कता बढ़ा दी गई है। मसूद अजहर की यह धमकी कश्मीर और अन्य हिस्सों में हमलों की आशंका बढ़ा रही है। अब देखना होगा कि अंतरराष्ट्रीय दबाव पाकिस्तान पर कितना असर डालता है।

Exit mobile version