Site iconSite icon SHABD SANCHI

सतना के रुई गोदाम में लगी भीषण आग, 3 घंटे में पाया काबू

satna aagsatna aag

satna aag

Massive fire broke out in Satna’s cotton warehouse: सतना के टिकुरिया टोला में बांस नाका के पास स्थित एक रुई गोदाम में बुधवार रात अचानक आग लग गई।

रिहायशी क्षेत्र में करीब 5 हजार वर्गफीट क्षेत्र में फैले गोदाम में आग लगने की सूचना स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड और पुलिस को दी। दमकल वाहनों के पहुंचने तक आग ने और विकराल रूप धारण कर लिया। जिसके चलते गोदाम के पास रहने वाले लोग सुरक्षा के लिए सड़क पर आ गए। बताया जा रहा है कि यह गोदाम विजय जैन का है, जो मुख्य सड़क से अंदर है। संकरी गली होने की वजह से रेस्क्यू टीम के लिए चुनौती और बढ़ गई। फायर सेफ्टी टीम ने 6 दमकल वाहनों की मदद से 3 घंटे में आग पर काबू पाया।

Exit mobile version