Site iconSite icon SHABD SANCHI

लखनऊ के कोचिंग सेंटर में लगी भयंकर आग, खिड़कियों से कूदे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

लखनऊ। उत्तर-प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार की दोपहर अलीगंज क्षेत्र के पुरनिया में एक कोचिंग सेंटर में भीषण आग लग गई। आग लगने के बाद बिल्डिंग में धुआं भर गया। इससे अंदर मौजूद छात्रों में भगदड़ मच गई। कई छात्रों ने जान बचाने के लिए ऊंचाई से कूद गए और गंभीर रूप से घायल हो गए है। घटना की जानकारी लगते ही मौके पर डीएम समेत प्रशासनिक टीम मौके पर पहुची है और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

खिड़कियों से कूदें छात्र

व्यवसायिक भवन के कोचिंग सेंटर में आग लगी आग ने पूरे भवन को अपनी चपेट में ले लिया। बताया जाता है कि आग से बचने के लिए कोचिंग सेंटर के छात्र खिड़की से कूद पड़े और कई छात्र घायल हो गए है। घायलों में एक छात्र के पेट में नुकीली ग्रिल लग गई। ग्रिल सीधे उसके पेट में घुस गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया है। स्थानीय लोगों की मदद से उसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

मौके पर पहुची दमकल की कई गड़िया

आग की सूचना मिलते ही दमकल की 9-10 गाड़ियां और एक हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म मौके पर पहुँच गया है। फायर ब्रिगेड के जवान आग पर काबू पाने और अंदर फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए युद्धस्तर पर बचाव कार्य चला रहे हैं। पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं और स्थिति पर नज़र रखे हुए हैं।

बिल्डिंग में संचालित है कई संस्थान

जिस बिल्डिंग में आग लगी है, उसके विभिन्न तलों पर अलग-अलग संस्थान संचालित है। ग्राउंड फ्लोर पर पेट शॉप और क्लीनिक है। पहली मंजिल में लर्निंग स्पेस (लाइब्रेरी)। दूसरी मंजिल में हेड हॉपर स्टूडियोज समेत अन्य कार्यालय खुले हुए थें। सोमवार को वार्किग डे होने के चलते लोग काम करने के लिए पहुचे हुए थे।

Exit mobile version