Site iconSite icon SHABD SANCHI

लखनऊ के कोचिंग में विकराल आग, स्टूडेंट खिड़की से कूदे-बाथरूम में छिपे, 15 की मौत, दौरा छोड़ पहुचे योगी

लखनऊ। उत्तर-प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार की दोपहर अलीगंज क्षेत्र के पुरनिया केें एक कोचिंग सेंटर में भीषण आग लग गई। आग लगने के बाद बिल्डिंग में धुआं भर गया। इससे अंदर मौजूद छात्रों में भगदड़ मच गई। कई छात्रों ने जान बचाने के लिए ऊंचाई से कूद गए और गंभीर रूप से घायल हो गए है। आग इतना ज्यादा फैल गई थी कि बिल्डिंग से निकलने के रास्ते बंद हो गए और कोचिंग में मौजूद बच्चें अपनी जान बचाने के लिए बाथरूम में घुसे रहें। वही घटना की जानकारी लगते ही मौके पर पहुचे प्रशासन ने अग्निकांड से निपटने के लिए अतिरिक्त फायर गाड़ियों को बुलाया तो वही कई एक्सपर्ट टीमों को भी उतारा गया है। जिससे राहत बचाव में किसी भी तरह की चूक न हो सकें और आग में फंसे लोगो को सुरक्षित किया जा सकें।

15 लोगो की मौत

कोचिंग सेंटर की आग ने अब तक 15 लोगों की जिंदगी छीन लिया। इसमें ज्यादातर कोचिंग में पढ़ने वाले बच्चे थें। जो जानकारी आ रही है उसके तहत बिल्डिंग के अंदर तकरीबन आधा दर्जन लोगो के फंसे होने की उम्मीद है। मौके पर पहुचे रेस्क्यू दल ने पीछे के रास्ते से दीवाल तोड़कर रास्ता बनाया और बिल्डिग के अंदर पहुचे है, लेकिन तब तक अंदर फंसे छात्र आग से जल गए।

राजधानी पहुचे सीएम

राजधानी लखनऊ के दो मंजिला भवन की कोचिंग सेंटर में लगी भंयकर आग और जन हानि की जानकारी लगते ही उत्तर-प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपना दौरा छोड़कर लखनऊ के लिए रवाना हो गए, जबकि डिप्टी सीएम श्री पाठक समेत अन्य राजनेता एवं अफसर मौके पर पहुच कर घटी घटना को लेकर राहत बचाव कार्य में लगे हुए है।

Exit mobile version