Site iconSite icon SHABD SANCHI

होटल में लगी भंयकर आग, 27 लोगो की जिंदा जलने से मौत, 63 लोग झुलसे, जान बचाने टॉयलेट में घुसे लोग

बैंकॉक। होटल पब में रविवार की रात लोग पार्टी कर रहे थें और म्यूजिक की मस्ती में मस्त थें। इसी बीच अचानक से आग भड़क गई और आग विकराल रूप धारण कर लिया है। जिससे वहां मौजूद 27 लोगो की जिंदा जल जाने से मौत हो गई, जबकि 63 लोग झुलस गए है। दिल को दहला देने वाली यह घटना थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक से सामने आई है। यह बार बैंकॉक के चातुचक जिले में स्थित है। स्थानीय स्तर पर इसे रोंग बीयर ना लाट फ्राओ नाम से जाना जाता है। यह इलाके का लोकप्रिय रेस्तरां और मनोरंजन स्थल माना जाता है। अधिकारियों का मानना है कि बिजली के सिस्टम में खराबी की वजह से यह आग भड़क सकती है। आग लगने की वजह की जांच अभी जारी है।

जब तक आग कंट्रोल की गई तब काफी कुछ जल चुका था

फायर ब्रिगेड डिपार्टमेंट से जो जानकारी सामने आ रही है उसके तहत उन्हें रात 12 बजे आग लगने की सूचना मिली। करीब 30 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया, लेकिन तब तक इमारत का बड़ा हिस्सा जल चुका था। एक म्यूजीशियन के अनुसार बिजली जाने से कुछ देर पहले मंच के पास लगे सर्किट ब्रेकर से धुआं निकलता दिखाई दिया था। इसके बाद एक धमाके की आवाज आई और देखते ही देखते पूरे पब में धुआं भर गया।

जान बचाने टॉयलेट में घुसे लोग

जानकारी के अनुसार इस भंयकर आग के चलते जब लोगो को बाहर निकलने का रास्ता नही मिला तो कई लोग जान बचाने के लिए इमारत के पिछले हिस्से में मौजूद टॉयलेट में घुस गए, जहां पर दम घुटने से उनकी मौत हो गई। थाईलैंड के प्रधानमंत्री अनुतिन चार्नवीराकुल ने घटनास्थल का दौरा किया। उन्होंने कहा कि सभी शव बरामद किए गए हैं। आग बुझने के बाद की तस्वीरों में बार के बाहर बड़ी संख्या में बॉडी बैग रखे दिखाई दिए। पूरे इलाके को पुलिस ने घेर लिया। अंदर का फर्नीचर, दीवारें और छत पूरी तरह काली पड़ चुकी थीं। छत के कुछ हिस्से भी उखड़ गए।

Exit mobile version