Site iconSite icon SHABD SANCHI

Manali Flood Video : कुल्लू-मनाली में बारिश ने मचाई तबाही, हाईवे बहा, इमारतें ढहीं; नदी में समाया फुट ब्रिज 

Manali Flood VideoManali Flood Video

Manali Flood Video : हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश ने तबाही मचा रखी है। कुल्लू-मनाली में बारिश से भारी नुकसान हुआ है। पिछले दो दिनों से प्रदेश में हो रही भारी बारिश के कारण हालत खराब हैं। कई जिलों में बारिश से बाढ़ आ गई है। बाढ़ के चलते 8 जिलों में स्कूल बंद कर दिए गए हैं। प्रदेश के मंडी, कांगड़ा, चंबा और कुल्लू में अलर्ट जारी किया गया है, नदियों का पानी बढ़ गया है। चंबा में मणिमहेश यात्रा रोक दी गई है, और लाहौल-स्पीति में पहली बार बर्फ गिर रही है।

प्रदेश में हो रही 24 घंटे से बारिश 

हिमाचल प्रदेश में बीते 24 घंटे में भारी बारिश के कारण बहुत नुकसान हुआ है। कई मकान टूट गए हैं और लगभग 795 सड़कों को बंद कर दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि पूरे राज्य में 956 बिजली के ट्रांसफॉर्मर और 517 पानी की योजनाएं खराब हो गई हैं। मंडी, कांगड़ा, चंबा, बिलासपुर और कुल्लू में प्रशासन ने स्कूल बंद करने का आदेश दिया है।

मनाली में नदी में बह गए होटल व घर 

मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में आज (मंगलवार को) भारी बारिश का खतरा बताया है। मंडी, कांगड़ा, चंबा और कुल्लू में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी है। बारिश के कारण नदियों का पानी बढ़ गया है। ब्यास नदी का पानी इतना बढ़ गया कि यह मनाली और चंडीगढ़ के बीच सड़क पर आ गया। मनाली के बाहंग में कुछ दुकानें, होटल और घर नदी में बह गए हैं।

बारिश के कारण मणिमहेश यात्रा स्थगित

हिमाचल के चंबा जिले में भी भारी बारिश ने खूब नुकसान किया है। कई जगहों पर बादल फटने की खबरें आई हैं। भारी बारिश के कारण चंबा की प्रसिद्ध मणिमहेश यात्रा को रोक दिया गया है। यात्रा के समय ऑक्सीजन की कमी से पंजाब के चार श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। कई जगहों पर बिजली गिरने से चंबा के हंडसर और भरमौर में कई श्रद्धालु फंस गए हैं।

लाहौल-स्पीति में पहली बर्फबारी

एक तरफ कई जिलों में भारी बारिश से तबाही हो रही है तो वहीं लाहौल-स्पीति, शिंकुला दर्रा, बारालाचा, खरदूंगला और रोहतांग जैसे ऊंचे इलाकों में पहली बार बर्फ गिर रही है। लाहौल-स्पीति की पहाड़ियों पर ताजा हिमपात हो रहा है। शिंकुला में बीते कल से लगातार बर्फ गिर रही है और अब तक लगभग आठ इंच बर्फ हो चुकी है। यह इस सीजन की पहली बर्फबारी है, जिससे ठंड और बढ़ गई है।

कांगड़ा के कई शहरों में आई बाढ़ 

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के इंदौरा, फतेहपुर, जसूर और नूरपुर में बाढ़ जैसी हालत है। एनडीआरएफ ने इंदौरा के बाढ़ वाले इलाकों से सात लोगों को बचाया है, जहां कई जगह पानी भर गया था। दारनु और मैक्लोडगंज में घरों में पानी घुस गया है, और पीने का पानी भी कम हो गया है। हमीरपुर में एक सरकारी ऑफिस में भी पानी भर गया है।

यह भी पढ़े : Bihar Elections : NDA में फूट! BJP और JDU में सीटों का बराबर बंटवारा, चिराग पासवान को कम सीटें

Exit mobile version