Site iconSite icon SHABD SANCHI

Mamta Banarjee On SIR: ममता बनर्जी ने सरकार को दी चेतावनी कहा बंगाल पर आघात हुआ तो देश देखेगा….

SIR मुद्दे पर बयान देती हुई ममता बनर्जी की प्रतिनिधात्मक तस्वीरSIR मुद्दे पर बयान देती हुई ममता बनर्जी की प्रतिनिधात्मक तस्वीर

ममता बनर्जी का बयान: SIR मुद्दे पर सरकार को दी चेतावनी

Mamta Banarjee On SIR : ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल में SIR को लेकर केंद्र सरकार को खुली धमकी दी है। उन्होंने कहा, “किसी की सरकार हमेशा नहीं रहती। 2029 में बहुत बड़ा युद्ध होगा। तुम्हारी सरकार नहीं चलेगी। शकुनि मामा, सोचो तुम कहाँ छिपे हो। अगर तुमने हमारे बंगाल पर हमला किया, तो मैं इसे अपने ऊपर हमला समझूँगी। अगर तुमने मुझ पर हमला किया, तो याद रखना, मैं पूरे भारत को हिला दूँगी। चुनाव के बाद, मैं पूरे देश में घूमूँगी।

तुम बंगाल नहीं जीत पाओगे – ममता की बड़ी चुनौती

ममता बनर्जी ने कहा, “SIR के नाम पर मुझे जानबूझकर टारगेट किया जा रहा है। अगर मुझ पर किसी भी तरह से हमला हुआ, तो मैं भारत को हिला दूँगी।” सीधे BJP पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, “मैं उनसे कहना चाहती हूँ कि तुम मुझे छू भी नहीं पाओगे। हम तुम्हारा खेल जानते हैं, लेकिन तुम बंगाल कभी नहीं जीत पाओगे।” ममता ने दावा किया कि BJP बिहार में चुनावी लड़ाई लड़ने में नाकाम रही और न ही विपक्ष की स्ट्रैटेजी को समझ पाई। ममता बनर्जी ने SIR के खिलाफ देश भर में मार्च निकालने का भी ऐलान किया।

ममता बोली भाजपा वालों गुजरात भी हार जाओगे। Mamta Banarjee On SIR

बंगाल की मुख्यमंत्री ने अगले साल होने वाले बंगाल, तमिलनाडु, असम और केरल चुनावों से पहले इलेक्शन कमीशन और वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) की भी तारीफ़ की। तृणमूल चीफ ने चुनाव से कुछ दिन पहले बिहार में महिला वोटरों को BJP की लीडरशिप वाली नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस की तरफ़ से दिए गए 10,000 रुपये के स्टाइपेंड के वादे पर तंज कसा। उन्होंने एक बड़े एंटी-SIR मार्च में कहा, “मैं यह भविष्यवाणी कर रही हूं… BJP गुजरात (प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का होम स्टेट) में हार जाएगी। बंगाल जीतने के लिए, वे गुजरात हार जाएंगे।”

अधिक जानने के लिए आज ही शब्द साँची के सोशल मीडिया पेज को फॉलो करें और अपडेटेड रहे।

Exit mobile version