Site iconSite icon SHABD SANCHI

Rewa News: घने जंगल में मिला नर कंकाल, एक महीने पहले लापता हुआ था मृतक

rewa sohagirewa sohagi

rewa sohagi

Rewa News: रीवा से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. घने जंगल में पेड़ से लटके मिले नर कंकाल से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई है. कंकाल की पहचान सोहागी थाने से लापता रामकुशल कहार नामक व्यक्ति के रूप में हुई है. पुलिस का कहना है कि जाँच रिपोर्ट आने बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

मध्यप्रदेश के रीवा जिले से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. घने जंगल में पेड़ से लटके मिले नर कंकाल मिलने से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई है। कंकाल के गले में फंदा लगा था. पास में ही उसके कपड़े और जूते भी पड़े मिले। घटना पर पुलिस का कहना है कि नर कंकाल को फोरेंसिक जांच के लिए अस्पताल भेज दिया गया है.

बता दें कि यह पूरी घटना रीवा जिले सोहागी थाना क्षेत्र में हुई है. जहां यूपी की सीमा से लगे खाखरा के घने जंगल में नर कंकाल मिलने की सूचना मिली। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस को सूचना दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस नर कंकाल को देखकर हैरान रह गई. नर कंकाल की पहचान सोहागी थाना क्षेत्र के रामकुशल कहार नामक व्यक्ति के रूप मे की गई है. परिजनों के मुताबिक वह पिछले एक माह से लापता था.

मामले पर एसपी विवेक लाल का कहना है कि घने जंगल के अंदर पेड़ से लटके मिले नर कंकाल को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है. जिसको फोरेंसिक जांच के लिए अस्पताल भेज दिया गया है. मामला दर्ज कर लिया गया है. साथ ही जाच जारी है. जांच रिपोर्ट के आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version