Site iconSite icon SHABD SANCHI

Makar Sankranti 2026: मकर संक्रांति पर चलेंगी 150 Special Trains!

Jabalpur Raipur Express NewsJabalpur Raipur Express News

Jabalpur Raipur Express News

Indian Railway Special Trains in Makar Sankranti 2026: नया साल शुरू हुआ उसके बाद अब मकर संक्रांति का त्योहार भी आने वाला है. इसे लेकर इंडियन रेलवे ने तैयारी पूरी कर ली है. इस त्योहार के मौके पर दक्षिण मध्य रेलवे ने 150 स्पेशल ट्रेनें चलाने की जानकारी दी है.

कहाँ के लिए चलेंगी ये ट्रेनें

साउथ सेंटर रेलवे के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ए श्रीधर ने बताया कि ‘आगामी संक्रांति त्योहार को देखते हुए, दक्षिण मध्य रेलवे ने कई विशेष ट्रेनों की घोषणा की है. अब तक लगभग 150 विशेष ट्रेनों की घोषणा की जा चुकी है. ये ट्रेनें मुख्य रूप से दोनों तेलुगु राज्यों के लिए हैं.

Tirupati और Shirdi के लिए भी Special Train

रेलवे के अधिकारी ए श्रीधर ने आगे बताया कि ‘भारत के उत्तर, पूर्व और दक्षिण भागों के लिए भी ट्रेनों की व्यवस्था की गई है. तिरुपति और शिरडी को जोड़ने वाली विशेष ट्रेनें भी हैं. त्योहारों के मौसम के लिए लगभग 600 से अधिक ट्रेनें चलाई जा रही हैं. इन स्पेशल ट्रेनों को दक्षिण मध्य रेलवे में महाराष्ट्र के भी कुछ मुख्य स्टेशनों से जोड़ा गया है.

भारी भीड़ होने की आशंका

इंडियन रेलवे के अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस त्योहार के दौरान सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन पर भारी भीड़ होने की आशंका है. इसके अलावा, स्टेशन पर पुनर्निर्माण कार्य भी चल रहा है, जिसकी वजह से स्टेशन पर आने वाले यात्रियों को परेशानी हो सकती है.

ये ट्रेनें स्थानांतरित की गईं

गौरतलब है कि, ए श्रीधर ने आगे बताया कि भीड़ वाली समस्या को देखते हुए हम ने कुछ महत्वपूर्ण ट्रेनों को सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन से चारलापल्ली, काचेगुडा या लिंगमपल्ली में स्थायी रूप से स्थानांतरित कर दिया है और कुछ ट्रेनों को अस्थायी रूप से भी स्थानांतरित किया है.

इन ट्रेनों से मिलेगी सुविधा

आपको बता दें की इन ट्रेनों के शुरू होने से आमजनों को फ़ायदा हुआ काफी हद तक भीड़ में भी कमी आएगी. इतना ही नहीं भारतीय रेलवे हमेशा से यात्रियों की सुविधा का हमेशा से ध्यान रखता है. इसी कारण इस बार भी रेलवे ने यात्रियों को ये ट्रेनें मुहैया कराई हैं.

Exit mobile version