Site iconSite icon SHABD SANCHI

एमपी में बड़ा रेल हादसा, आग की अफवाह पर कूद पड़े यात्री, अब तक 4 लोगो के मिले शव

मुरैना। मध्य प्रदेश के मुरैना में रविवार की शाम 4 बजे बड़ा रेल हादसा सामने आ रहा है। जंहा आग लगने की अफवाह से घबराए यात्री ट्रेन से कूद पड़े और वे दूसरी ट्रेन की जद में आ जाने से हादसे का शिकार हो गए है। मीडिया खबरों के तहत यह रेल हादसा मुरैना जिले के हेतमपुर और घेर रेलवे स्टेशन के बीच गुजर रही उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस से सामने आ रहा है।

पातालकोट की जद में आ गए यात्री

जो जानकारी आ रही है उसके तहत उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस में आग लगने की अफवाह फैलने के बाद यात्रियों में भगदड़ मच गई. घबराए कुछ यात्री चेन पुलिंग कर ट्रेन रोकी और पटरियों पर कूद पड़े इसी दौरान पातालकोट एक्सप्रेस वहां से गुजर रही थी और यात्री उक्त ट्रेन की चपेट में आ गए।

4 लोगो के मिले शव

खबरों के तहत ट्रेन की चपेट में आने से अब तक 3 महिलाएं और एक बच्चा समेत 4 लोगों के शव मिले है। वही घटना स्थल पर चीख पुकार मच गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, जीआरपी और आरपीएफ की टीमें मौके पर पहुची है। रेलवे और प्रशासन की टीम राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई है। ट्रेन में हुए इस हादसे से दिल्ली-मुंबई रेलवे रूट पर रेल यातायात प्रभावित हो गया है. अधिकारियों द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

Exit mobile version