Site iconSite icon SHABD SANCHI

सतना में दो मंजिला दुकान में भीषण आग, 4 घंटे में तीन फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

SatnaSatna

Satna

Major fire in two storey shop in Satna: सतना जिले के बिरसिंहपुर तहसील के गल्ला मंडी चौक में मंगलवार सुबह भारती श्रृंगार मंदिर नामक दो मंजिला दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। कॉस्मेटिक्स और चूड़ियों से भरी दुकान में लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया।

आग की सूचना पर सभापुर थाना पुलिस और दमकल वाहन तुरंत मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोग बोरवेल से पानी डालकर आग बुझाने में जुटे, लेकिन आग की तीव्रता के कारण काबू पाना मुश्किल था। कोटर और जैतवारा से अतिरिक्त दमकल वाहन बुलाए गए। तीन फायर ब्रिगेड और ग्रामीणों की चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग से आसपास की दुकानों को खतरे को देखते हुए पुलिस ने इन्हें खाली कराया। आग लगने का कारण अभी अज्ञात है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Exit mobile version