रीवा। पश्चिम मध्य रेलवे ने रीवा-भोपाल के बीच अतिरिक्त ट्रेनों के संचालन का फैसला लिया है। इतना ही नही वंदे भारत ट्रेन में अतिरिक्त कोच भी लगाए जाऐगे। रेल प्रशासन ने यह निणर्य रक्षाबंधन पर्व के चलते यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए लिए है। जिसके तहत 25 से 31 अगस्त के बीच भोपाल-रीवा मार्ग पर विशेष ट्रेनों को चलाने का निणर्य लिए है। यात्रियों को आरक्षित सीटें मिल सकें इसके लिए रीवा-रानी कमलापति वंदे भारत एक्सप्रेस को 75 दिनों तक 8 की जगह 16 डिब्बों के साथ चलाया जा रहा है।
ऐसी है टाइमिंग और डेट
रेलवे से जो जानकारी आ रही है उसके तहत भोपाल-रीवा विशेष ट्रेन 25 अगस्त को रात 10.25 बजे भोपाल से रवाना होगी और अगले दिन सुबह 7.20 बजे रीवा पहुंचेगी। यह ट्रेन 26 अगस्त को शाम 6.35 बजे रीवा से चलेगी और अगले दिन सुबह 4.30 बजे भोपाल पहुंचेगी। भोपाल-रीवा विशेष ट्रेन 26 और 27 अगस्त को रात 10.25 बजे भोपाल से रवाना होगी और अगले दिन सुबह 7.20 बजे रीवा पहुंचेगी। वापसी 27 अगस्त को दोपहर 12.30 बजे रीवा से रवाना होकर रात 9 बजे भोपाल पहुंचेगी।
इसी तरह रीवा से चलने वाली विशेष ट्रेन
इसी तरह रीवा से भोपाल के लिए 29 अगस्त को शाम 6.35 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 4.30 बजे भोपाल पहुंचेगी। 30 अगस्त को रीवा से भोपाल के लिए चलेगी। भोपाल-रीवा विशेष ट्रेन 31 अगस्त को रात 10.25 बजे भोपाल से रवाना होगी और अगले दिन सुबह 7.20 बजे रीवा पहुंचेगी। विशेष ट्रेनों का संचालन विदिशा, बीना, सागर, दमोह, कटनी मुड़वारा, मैहर और सतना होते हुए किया जाएगा। इससे इन मार्गों के यात्रियों को भी त्योहार के दौरान अतिरिक्त रेल सुविधा मिलेगी।
वंदे भारत में भी बदलाव
त्योहारी सीजन में यात्रियों की सुविधा के लिए रीवा-रानी कमलापति-रीवा वंदे भारत एक्सप्रेस में भी बड़ा बदलाव किया गया है। रेलवे ने 7 अगस्त से 24 अक्टूबर 2026 तक करीब 75 दिनों के लिए 8 डिब्बों वाली ट्रेन की जगह 16 डिब्बों वाली रेक लगाने का फैसला किया है। इससे ट्रेन में सीटों की उपलब्धता में बड़ा इजाफा होगा और त्योहार के दौरान ज्यादा यात्रियों को आरक्षित सीट मिल सकेगी। रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रेन के समय और ठहराव की जानकारी रेलवे स्टेशन, 139 और रेल ऐप के माध्यम से जांचने की अपील की है।

