भिंड। मध्यप्रदेश के भिंड में शुक्रवार की आधी रात को बस और वैन की जबरदस्त भिड़त हो जाने से वैन सवार 5 लोगो की मौत हो गई है, जबकि इस सड़क हादसे में 6 गंभीर रूप से घायल हुए है। यह सड़क हादसा भिंड जिले के गोहद चौराहा थाना अंतर्गत छींमका गांव के पास नेशनल हाईवे-719 पर रात तकरीबन 2.30 बजे हुआ है। सूचना पर पहुची पुलिस घायलों को अस्पताल पहुचाई है।
ग्वालियर से भिड़ जा रहे थें वैन सवार
पुलिस के अनुसार ईको वैन ग्वालियर से सवारियों को लेकर भिंड की ओर आ रहा था, जबकि बस भिंड से ग्वालियर की आ रही थी। टर्निग पर वाहनों की आमने सामने भिड़त हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वैन पूरी तरह पिचक गई। उसमें सवार लोग अंदर ही फंस गए। उन्हे काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला जा सका।
मृतकों की हुई पहचान
पुलिस के अनुसार इस सड़क हादसे में प्रदीप शिवहरे, उसका भांजा अतुल शिवहरे निवासी फूप और जगदीश भदौरिया निवासी स्योड़ा गांव अकोड़ा हैं। वैन चालक की पहचान गोहद के इटाली गांव के रहने वाले भरत तिवारी के रूप में हुई, जबकि एक मृतक की पचहान अभी नही हो पाई है।
ये हुए लोग घायल
घायलों में केतु पुत्र संतोष (10) निवासी गांव- मोरोली, संतोष पुत्र कल्याण (37) निवासीगांव-मोरोली, मेवाराम पुत्र बाबुराम (61) निवासी धार का पुरा गोहद, रमलाक्खन पुत्र भागीरथ (59) निवासी मेहगांव, मीरा पत्नी सुरेंद्र (61) निवासी भिंड, सुखवीर (50) निवासी कल्याणपुरा भिंड है।

