Site iconSite icon SHABD SANCHI

रीवा के तरहटी मोहल्ले में पेड़ की छंटाई के दौरान बड़ा हादसा

accidentaccident

accident

Major accident during tree pruning in Tarhati locality of Rewa: रीवा के तरहटी मोहल्ले में नगर निगम द्वारा की जा रही पेड़ों की छंटाई के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। वर्षा पूर्व तैयारी के तहत की जा रही छंटाई के दौरान एक विशालकाय यूकेलिप्टस का पेड़ अचानक धराशायी हो गया, जिससे आसपास के कई घरों को भारी नुकसान पहुंचा।

इस हादसे में एक बिजली का खंभा भी टूट गया, जिससे मोहल्ले की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई साथ ही रास्ते में करंट फैल गया था। स्थानीय निवासी दीपक सोनी के नवनिर्मित मकान को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ, जो मात्र एक माह पहले बनकर तैयार हुआ था। हादसे में उनका घर तहस-नहस हो गया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। स्थानीय लोगों ने नगर निगम पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि पेड़ की छंटाई के दौरान सुरक्षा उपायों की अनदेखी की गई, जिसके कारण यह हादसा हुआ। मोहल्ले वासियों ने प्रशासन से इस घटना की जांच और प्रभावित परिवारों को उचित मुआवजे की मांग की है।

Exit mobile version