Site iconSite icon SHABD SANCHI

मऊगंज हनीट्रैप कांड: ओडिशा में छिपी मुख्य आरोपी युवती और प्रेमी गिरफ्तार, अश्लील वीडियो से किया था ब्लैकमेल

Main accused in Mauganj honeytrap case, woman and her lover arrested from OdishaMain accused in Mauganj honeytrap case, woman and her lover arrested from Odisha

Main accused in Mauganj honeytrap case, woman and her lover arrested from Odisha

मऊगंज: पूर्व जनपद उपाध्यक्ष विनोद मिश्रा को हनीट्रैप के जाल में फंसाकर उनसे मोटी रकम वसूलने और अश्लील वीडियो वायरल करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। मऊगंज पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों की मदद से मुख्य आरोपी युवती और उसके कथित प्रेमी रविशंकर तिवारी निवासी पन्नी को ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले से घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया है।

मामले का खुलासा तब हुआ जब आरोपी युवती ने पूर्व जनपद उपाध्यक्ष के साथ बनाए गए आपत्तिजनक वीडियो को सार्वजनिक न करने के बदले 5 लाख रुपये की फिरौती मांगी और मांग पूरी न होने पर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। एसपी दिलीप कुमार सोनी के निर्देशन व थाना प्रभारी रीना सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने दबिश के दौरान युवती के मोबाइल से वही विवादित वीडियो और ब्लैकमेलिंग से जुड़े कई अन्य संदिग्ध साक्ष्य भी बरामद किए हैं।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह गिरोह योजनाबद्ध तरीके से रसूखदारों को अपना शिकार बनाता था, ऐसे में जांच के दौरान कई अन्य बड़े नामों के इस हनीट्रैप का शिकार होने की संभावना जताई जा रही है। फिलहाल दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर पुलिस ने गिरोह के अन्य नेटवर्क को खंगालना शुरू कर दिया है।

Exit mobile version