Site icon SHABD SANCHI

मैहर शारदा मंदिर का रोपवे हुआ बंद, सीढ़ियों से श्रद्धालु पहुचेगे मां के द्वार

मैहर। मध्यप्रदेश के मैहर स्थित माता शारदा मंदिर की उॅचाई तक पहुचने के लिए श्रद्धालुओं को फिलहाल सीढ़ियों का रास्ता ही तय करना पड़ेगा, क्योकि चैत्र नवरात्रि से पहले मंदिर तक पहुंचने वाला रोपवे को फिलहाल बंद किया गया है। जिससे रोपवे का मरम्मत कार्य किया जा सके और चैत्र नवरात्रि पर्व से पहले मरम्त का कार्य पूरा किया जा सकें। ज्ञात हो कि चैत्र नवरात्रि में 9 दिनों तक मैहर की माता शारदा मंदिर में मेला भरता है और लाखों भक्त मैहर वाली माता शारदा का दर्शन पूजन करते है।

14 मार्च तक बंद रहेगा उड़नखटोला

मैहर एसडीएम दिव्या पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि 05 मार्च 2026 से 14 मार्च 2026 तक मैहर शारदा धाम का रोपवे पूरी तरह बंद से रहेगा। उन्होने बताया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रोपवे का आवश्यक मेंटेनेंस कराया जा रहा है। उनका कहना था कि सुरक्षा और रखरखाव के चलते यह फैसला लिया गया है। मैहर स्थित त्रिकूट पर्वत पर विराजमान मां शारदा के दर्शन के लिए देशभर से लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं। विशेष रूप से चौत्र नवरात्रि के दौरान श्रद्धालुओं की संख्या काफी अधिक हो जाती है, जिससे रोपवे पर भी भारी दबाव रहता है। रोपवे का संचालन बराबर हो सकें इसके लिए मरम्मतकार्य करवाया जा रहा है। मेंटेनेंस कार्य पूरा होने के बाद रोपवे की सुरक्षा की अंतिम जांच की जाएगी। इसके लिए विशेष टीम द्वारा रोपवे का निरीक्षण किया जाएगा। सभी सुरक्षा मानकों पर खरा उतरने के बाद 15 मार्च 2026 से रोपवे का संचालन दोबारा शुरू किया जाएगा।

1000 से ज्यादा है सीढ़िया

जानकारी के तहत त्रिकूट पर्वत पर विराजमान मैहर वाली माता शारदा मंदिर तक पहुचने के लिए श्रद्धालुओं को 1000 से अधिक सीढ़ियां चढ़कर माता जी का दर्शन लाभ ले सकेंगे। मंदिर प्रबंधन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अपनी यात्रा की योजना इसी जानकारी के अनुसार बनाएं। जिससे लोगो को मैहर यात्रा के दौरान समस्या का सामना न करना पड़ सकें।

Exit mobile version