Site iconSite icon SHABD SANCHI

महिला उत्पीड़न पर भड़की महिला कांग्रेस, बोली होगा महा आंदोलन

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला कांग्रेस नेत्री नेहा शर्मा ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में लगातार महिला उत्पीड़न के मामले सामने आ रहे हैं लेकिन उन पर ठोस कार्रवाई नहीं हो रही। नेहा शर्मा यही तक नही रूकी और उन्होने आरोप लगाए है कि इन मामलों में भाजपा नेताओं के नाम भी जुड़ रहे हैं,

केवल मिल रही तारीख

नेहा शर्मा ने आरोप लगाया कि सरकार केवल दिखावटी कार्रवाई कर मामले को ठंडे बस्ते में डाल देती है, जबकि पीड़िताओं को न्याय के नाम पर केवल तारीखें मिलती हैं। उन्होंने कहा कि “सिर्फ नाममात्र की कार्रवाई और मामलों को न्यायालय में लंबित रखना न्याय नहीं, बल्कि पीड़िताओं के साथ अन्याय है।

सरकार कुंभकरणी नींद में

कांग्रेस नेत्री नेहा शर्मा सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि आखिर कब तक भाजपा सरकार “कुंभकरणी नींद” में सोई रहेगी। महिला सुरक्षा जैसे गंभीर मुद्दे पर सरकार की चुप्पी और निष्क्रियता अब बर्दाश्त के बाहर है।

सड़क पर उतरेगी महिला कांग्रेस

नेहा शर्मा ने साफ चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द ठोस कदम नहीं उठाए, तो महिला कांग्रेस अब बड़े स्तर पर महा आंदोलन करेगी। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन सिर्फ विरोध तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि पूरे प्रदेश में महिलाओं की आवाज को बुलंद करेगा और सरकार को जवाब देने पर मजबूर करेगा। महिला कांग्रेस ने संकेत दे दिए हैं कि आने वाले दिनों में प्रदेश की सियासत में महिला सुरक्षा का मुद्दा और गरमाने वाला है।

Exit mobile version