Maharashtra New Deputy CM : महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ बारामती में हुआ। विमान हादसे में अजित पवार के निधन को लेकर अभी जांच जारी है, जिसमें पायलट की लापरवाही की आशंका जताई जा रही है। उधर, अजित पवार के निधन से फडणवीस और शिंदे सरकार के सामने नई चुनौतियां खड़ी हो गई हैं। अजित पवार के निधन के बाद एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल ने अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार को उपमुख्यमंत्री बनाने की संभावना जताई है।
कौन बनेगा उपमुख्यमंत्री?
अजित पवार की मौत के बाद महाराष्ट्र राजनीति में हलचल तेज हो गई है। उनके निधन के बाद, एनसीपी नेताओं ने उनके परिवार से मुलाकात की और संभावनाओं पर चर्चा की। एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल ने कहा कि अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार महाराष्ट्र की नई उपमुख्यमंत्री हो सकती हैं। सूत्रों के मुताबिक, सुनेत्रा पवार को उपमुख्यमंत्री के रूप में भी देखा जा रहा है।
एनसीपी नेता नरहरि जिरवाल ने कहा कि जनता की इच्छा है कि “वाहिनी” यानी अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार को मंत्रिमंडल में जगह मिले। अजित पवार की मौत के बाद उनकी सीट से चुनाव लड़ने का भी सवाल उठ रहा है। बता दें कि सुनेत्रा पवार राज्यसभा सांसद हैं और उन्हें राजनीतिक अनुभव भी है।
एनसीपी के नया अध्यक्ष कौन होगा?
पार्टी में चर्चा हो रही है कि प्रफुल्ल पटेल एनसीपी के नए अध्यक्ष बन सकते हैं। इस मामले में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मिलेंगे और पार्टी के भविष्य के फैसले लेंगे। वहीं, ममता बनर्जी के बयान पर पार्टी ने चुप्पी साध रखी है। दरअसल, ममता बनर्जी ने कहा था कि अजित पवार भाजपा के साथ गठबंधन तोड़कर शरद पवार की पार्टी के साथ विलय करने वाले थे। लेकिन प्रफुल्ल पटेल ने इसपर अभी तक कुछ भी नहीं कहा है।
गौरतलब है कि अजित पवार का विमान बुधवार को बारामती में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। यह हादसा लैंडिंग के दौरान हुआ, जब विमान नियंत्रण खो बैठा। इस हादसे में अजित पवार सहित कुल पाँच लोगों की मौत हो गई। विमान लैंडिंग की कोशिश कर रहा था, तभी वह लड़खड़ा गया और क्रैश हो गया। हादसे में कई धमाके हुए और विमान आग के गोले में बदल गया।
यह भी पढ़े : Ajit Pawar Death News : अजित पवार को अंतिम विदाई देते समय किसके गले लगकर रो रहीं थी बहन सुप्रिया सुले?

