Site iconSite icon SHABD SANCHI

MP: महाकाल मंदिर में लगी अत्याधुनिक कैरेटोमीटर मशीन, अब 30 सेकंड में होगी सोने-चांदी की शुद्धता जांच

Mahakal Mandir Maratmeter Machine: उज्जैन के प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में दान प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और भरोसेमंद बनाने के लिए अत्याधुनिक Karatometer Machine शुरू की गई है, जो महज 30 सेकंड में सोने-चांदी के आभूषणों (Gold-Silver Jewellery) की शुद्धता और कैरेट की जांच कर उनका डिजिटल मूल्यांकन करती है।

Mahakal Mandir Maratmeter Machine: विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकाल (Baba Mahakal) के दरबार में श्रद्धालु द्वारा चढ़ाए जाने वाले सोने-चांदी के आभूषणों (Gold-Silver Jewellery) के मूल्यांकन को अब और अधिक पारदर्शी बनाने के लिए महाकाल मंदिर समिति ने नई तकनीक अपनाई है। मंदिर में करीब 15 लाख रुपये की अत्याधुनिक Karatometer Machine स्थापित की गई है, जो महज 30 सेकंड में आभूषणों की शुद्धता और कैरेट की सटीक जानकारी दे देती है।

XRF Technology पर आधारित मशीन

महाकाल मंदिर समिति की सहायक प्रशासक सिम्मी यादव ने बताया कि यह मशीन X-Ray Fluorescence (XRF) तकनीक पर काम करती है। इसमें एक्स-रे के जरिए बिना किसी नुकसान पहुंचाए धातु की शुद्धता का डिजिटल मूल्यांकन किया जाता है। श्रद्धालुओं के सामने ही जांच पूरी हो जाएगी और तुरंत रसीद भी जारी कर दी जाएगी।मंदिर समिति का कहना है कि इससे दान प्रक्रिया (Donation Process) में पूरी पारदर्शिता आएगी और भक्तों का विश्वास और मजबूत होगा।

विशेषज्ञों की जांच भी जारी रहेगी

मंदिर की मूल्यांकन समिति के सदस्य एवं ज्वेलर रविंद्र सोनी ने बताया कि पहले की तरह तीन सदस्यीय समिति आभूषणों का मूल्यांकन करती रहेगी। नई Karatometer Machine शुरुआती जांच को आसान और तेज बनाएगी, खासकर जब ज्वेलर्स उपलब्ध न हों। हालांकि बड़े और जटिल डिजाइन वाले आभूषणों की अंतिम पुष्टि विशेषज्ञ ज्वेलर्स द्वारा ही की जाएगी।

श्रद्धालुओं में उत्साह

वाराणसी से बाबा महाकाल के दर्शन के लिए आए श्रद्धालु शुभम पटेल ने कहा, “इस मशीन से धोखाधड़ी की आशंका कम होगी और दान की प्रक्रिया पूरी तरह भरोसेमंद बन जाएगी।” कई अन्य भक्तों ने भी इस नई व्यवस्था का स्वागत किया है।

मंदिर प्रशासन की बड़ी पहल

प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा महाकाल को सोना-चांदी और बहुमूल्य आभूषण चढ़ाते हैं। ऐसी स्थिति में Karatometer जैसी आधुनिक मशीन का उपयोग मंदिर समिति की तरफ से दान प्रक्रिया को और अधिक विश्वसनीय बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। अब भक्तों को अपनी अर्पित वस्तुओं की शुद्धता जानने के लिए घंटों इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

Exit mobile version