Site iconSite icon SHABD SANCHI

मध्यप्रदेश में होगा भारत-वेस्टइंडीज का मुकाबला, टी-20 क्रिकेट के लिए इंदौर का होलकर स्टेडियम तैयार

इंदौर। मध्यप्रदेश के खेल प्रेमियों के लिए अच्छी खबर आ रही है, क्योकि क्रिकेट प्रेमियों के लिए 11 अक्टूबर का दिन बेहद रोमांचक होने वाला है। यहां के होलकर स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेला जाएगा। मैच को लेकर जोर-शोर से तैयारियां की जा रही है। आयोजक खेल मैदान को खास तौर से तैयार करवा रहे है। जिससे खिलाड़ियों को अच्छे खेल का मौका मिल सकें तो खेल प्रेमियों को इस हरे-भरे मैदान में क्रिकेट की बारिकियों एवं अच्छे खेल का पूरा रोमांच मिल सकें।

10 अक्टूबर को पहुचेगी टीमें

जो जानकारी आ रही है, उसके तहत भारत-वेस्टइंडीज की क्रिकेट टीम में इस रोमांचक मुकाबले के लिए 10 अक्टूबर को प्लेन से इंदौर पहुंचेंगी। वे खेल मैदान में अपनी प्रारंभिक तैयारी करने के साथ ही 11 अक्टूबर टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के लिख खेल मैदान में भिडेगी।

6 अक्टूबर से शुरू होगी सीरीज

भारत और वेस्टइंडीज के बीच यह रोमांचक टी-20 सीरीज 6 अक्टूबर से शुरू होगी। इंदौर में होने वाला मुकाबला इस सीरीज का एक अहम हिस्सा है। इंदौर के होलकर स्टेडियम में होने वाले इस टी-20 क्रिकेट का मुकाबला शाम 7 बजे से शुरू होगा।

सीरीज के अन्य मुकाबले

6 अक्टूबर – लखनऊ (पहला मैच)

9 अक्टूबर – रांची (दूसरा मैच)

11 अक्टूबर – इंदौर (तीसरा मैच)

इसके बाद अंतिम दो मुकाबले हैदराबाद और बेंगलुरु में खेले जाएंगे।

Exit mobile version