Site iconSite icon SHABD SANCHI

MP: मध्यप्रदेश में तीन राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होगा मतदान, जारी हुआ चुनाव कार्यक्रम

MP Rajya Sabha Elections 2026: मध्यप्रदेश की तीन राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। इन सीटों पर 18 जून को मतदान के साथ ही उसी दिन मतगणना भी होगी। इस घोषणा के बाद भाजपा और कांग्रेस ने चुनावी रणनीति को तेज करते हुए सक्रिय रूप से तैयारियां शुरू कर दी हैं।

MP Rajya Sabha Elections 2026: भारत निर्वाचन आयोग (Election Commission of India) ने मध्यप्रदेश की तीन राज्यसभा (Rajya Sabha) सीटों के लिए चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया है। इन सीटों पर जून महीने में मतदान होगा। आयोग के मुताबिक, चुनाव की अधिसूचना 2 जून को जारी की जाएगी। उम्मीदवार 9 जून तक नामांकन पत्र (Nomination Papers) दाखिल कर सकेंगे। नामांकन पत्रों की जांच 10 जून को होगी, जबकि 11 जून तक उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकेंगे। मतदान 18 जून को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा। इसके तुरंत बाद शाम 5 बजे से मतगणना (Vote Counting) शुरू कर दी जाएगी।

कौन-कौन सीटें खाली हो रही हैं?

इन तीन राज्यसभा सीटों पर जिन सदस्यों का कार्यकाल 21 जून 2026 को समाप्त हो रहा है, उनमें भाजपा (BJP) के जॉर्ज कुरियन (George Kurien) और सुमेर सिंह सोलंकी शामिल हैं। कांग्रेस (Congress) की ओर से वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह (Digvijaya Singh) का कार्यकाल भी पूरा हो रहा है।

सीटों का गणित और सियासी समीकरण

विधानसभा में विधायकों की संख्या के आधार पर दो सीटें भाजपा के खाते में जाना तय माना जा रहा है, जबकि एक सीट कांग्रेस के पास रहने की संभावना है। हालांकि कांग्रेस के अंदर चल रही खींचतान (Internal Rift) को देखते हुए सत्ता पक्ष भाजपा तीसरी सीट पर भी अपना उम्मीदवार उतारने की कोशिश कर सकती है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि तीसरी सीट भाजपा के लिए आसान नहीं होगी, लेकिन कांग्रेस की आंतरिक कलह (Congress Infighting) इसका फायदा उठाने का मौका दे सकती है।

जॉर्ज कुरियन का कार्यकाल खत्म हो रहा

बता दें कि केंद्रीय राज्यमंत्री जॉर्ज कुरियन का कार्यकाल भी 21 जून को खत्म हो रहा है। हाल ही में हुए केरल विधानसभा चुनाव में उन्होंने कांजिराप्पल्ली सीट से चुनाव लड़ा था, जहां वे तीसरे स्थान पर रहे। कांग्रेस उम्मीदवार से उन्हें करीब 29 हजार वोटों से हार का सामना करना पड़ा। चुनाव आयोग के इस कार्यक्रम के बाद अब सभी पार्टियां अपने उम्मीदवारों (Candidates) को अंतिम रूप देने में जुट गई हैं। राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी गतिविधियां तेज हो गई हैं।

Exit mobile version