मध्य प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल (बैंड) की बम्फर भर्ती, सिंगरौली में पुलिस ने बैंड बजाकर दी जानकारी

एमपी पुलिस में जॉब। मध्य प्रदेश पुलिस ने कांस्टेबल (बैंड) के 679 पदों के लिए 2026 की बंपर भर्ती की घोषणा की है। यह मुख्य रूप से पुरुष उम्मीदवारों के लिए एक सीधी भर्ती है। इच्छुक उम्मीदवार 19 अप्रैल 2026 तक एमपी ऑनलाइन के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। यह एक बिना लिखित परीक्षा वाली, बैंड स्किल टेस्ट आधारित भर्ती है।

सिंगरौली पुलिस की अनोखी पहल

मध्य प्रदेश पुलिस ने कांस्टेबल (बैंड) के रिक्त पदों को भरने के लिए विभाग ने जंहा वैकेंसी निकाली है वही सिंगरौली जिले में इस भर्ती प्रक्रिया की जानकारी देने के लिए पुलिस ने बैंड प्रदर्शन किया। शहर के चौराहों पर 9वीं वाहिनी रीवा पुलिस बैंड ने अपनी शानदार प्रस्तुतियां दीं। रक्षित निरीक्षक केशव सिंह चौहान के मार्गदर्शन में पुलिस बैंड ने देशभक्ति गीतों के साथ-साथ कई मनमोहक धुनें बजाईं। इन प्रस्तुतियों से वहां मौजूद नागरिक और युवा प्रभावित हुए।

भर्ती की दी गई जानकारी

पुलिस ने बैंड प्रदर्शन करके युवाओं को पुलिस बैंड में शामिल होने के लिए प्रेरित किया तथा पुलिस अधिकारियों ने युवाओं को भर्ती प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश पुलिस में आरक्षक (बैंड) के पदों पर भर्ती प्रक्रिया 5 अप्रैल 2026 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी 19 अप्रैल 2026 तक एमपी ऑनलाइन की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

मुख्य विवरण (MP Police Band Recruitment 2026):

  • कुल पद: 679।
  • पद का नाम: आरक्षक (बैंड)।
  • आवेदन की तारीख: 5 अप्रैल 2026 – 19 अप्रैल 2026।
  • शैक्षणिक योग्यता: 10वीं/12वीं पास (विभिन्न पदों के लिए)।
  • चयन प्रक्रिया: बैंड वादन कौशल परीक्षण (Skill Test) और साक्षात्कार (Interview)।
  • आवेदन प्रक्रिया: आधिकारिक वेबसाइट mppolice.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन।
  • वांछनीय योग्यता: विभिन्न वाद्ययंत्रों जैसे- ट्रम्पिट, ड्रम, गिटार, वायलिन आदि बजाने का ज्ञान। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *