Madhya Pradesh News : पत्नी के सामने पति अपनी ही सगी बहन से बनाता है संबंध, भोपाल में महिला आयोग से पीड़िता ने की शिकायत 

Madhya Pradesh News : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के महारानी लक्ष्मीबाई कॉलेज के परिसर में उस वक्त खामोशी का माहौल छा गया, जब राष्ट्रीय महिला आयोग की सुनवाई के दौरान एक महिला ने अपने ही घर में चल रहे घिनौने सच का खुलासा किया। महिला ने बताया कि उसका पति उसके ही सामने अपनी सगी बहन के साथ शारीरिक संबंध बनाता है। आयोग की प्रमुख विजया रहाटकर के सामने महिला की शिकायत ने परिवार और रिश्तों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

पत्नी के सामने पति सगी बहन से बनाता है संबंध

राष्ट्रीय महिला आयोग की सुनवाई में पहुंची एक पीड़ित महिला ने बताया कि उसका पति अपनी ही सगी बहन के साथ शारीरिक संबंध बनाता है। महिला का कहना है कि जब उसका पति उसकी ननद के साथ शारीरिक संबंध बनाता है तो उसे जबरदस्ती उसी कमरे में रखा जाता है, जहां यह सब हो रहा है। पीड़िता ने कहा कि जब उसने पुलिस और ससुराल वालों से शिकायत की, तो किसी ने उसकी मदद नहीं की, उल्टा पुलिस ने शिकायत दर्ज करने से भी मना कर दिया।

सुनवाई में कुल 50 से ज्यादा महिला उत्पीड़न के मामले 

सिर्फ घर में ही नहीं, सरकारी दफ्तरों में भी महिलाओं के साथ बुरा व्यवहार की बातें सामने आई हैं। मध्यप्रदेश राज्य सहकारी विपणन संघ की एक महिला कर्मचारी ने आरोप लगाया कि उसके सीनियर अधिकारी उसे पिछले नौ साल से परेशान कर रहे हैं। महिला ने बताया कि विभाग की जांच में दोषी पाए गए आरोपी के खिलाफ अभी तक कोई कदम नहीं उठाया गया है। आयोग ने इस पर नाराजगी जताते हुए विभाग से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। 

बता दे कि इनमें साइबर क्राइम, पीछा करने और यौन उत्पीड़न जैसी शिकायतें शामिल थीं। एक महिला अपने एक साल के बच्चे को लेकर पहुंची और बताया कि साल 2025 से एक मनचला उसका पीछा कर रहा है, लेकिन पुलिस ने अभी तक कोई कदम नहीं उठाया है।

महिला आयोग की अध्यक्ष ने दिए कार्रवाई के निर्देश 

पीड़ित महिला की शिकायत सुनकर महिला आयोग की अध्यक्ष ने तुरंत ही पुलिस अधिकारियों को कड़ी जांच और कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने कहा कि जो महिलाएं दिल्ली स्थित मुख्यालय तक नहीं पहुंच सकतीं, उनके लिए आयोग खुद राज्यों के शहरों में जाकर सुनवाई कर रहा है। उन्होंने साफ किया कि महिलाओं की सुरक्षा और न्याय से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। मौके पर ही कलेक्टर और पुलिस प्रमुख की मौजूदगी में कई पारिवारिक विवादों का तुरंत समाधान भी किया गया।

यह भी पढ़े : महाराष्ट्र में ‘माँ-बहन की गाली दी तो देना होगा जुर्माना, लागू हुआ एक सख्त नियम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *