Site iconSite icon SHABD SANCHI

भोपाल, बैतूल, मैहर समेत मध्यप्रदेश में आधी-बारिश, नीमच में गिरे ओले, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

एमपी वेदर। सोमवार की दोपहर बाद मौसम में एक बार फिर बदलाव आ गया है और प्रदेश के कई जिलों में आधी-बारिश हुई है। नीमच समेत कई जिलों से ओलावृष्टि की खबरें भी आ रही है। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटो के दौरान प्रदेश के 10 जिलों में मौसम का अलर्ट जारी किए है।

यहां का बिगड़ा ज्यादा मौसम

जो जानकारी आ रही है उसके तहत भोपाल, बैतूल, मैहर, श्योपुर, मंदसौर और नीमच में तेज बारिश हो रही है,जबकि रीवा जिले के तराई अंचल में तेज हवाओं के बीच बारिश का दौर जारी रहा। विंध्य क्षेत्र में बादल देखे जा रहे है। जिससे बारिश की संभावना बनी हुई है।

72 घंटो तक खराब रह सकता है मौसम

मौसम वैज्ञानिको के अनुसार,यह सिस्टम अगले 3 से 4 दिनों तक सक्रिय रह सकता है, दरअसल अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी, पश्चिमी विक्षोभ, साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ लाइन के सक्रिय होने से प्रदेश में मौसम में यह बदलाव आया है।

इन जिलों के लिए मौसम का अलर्ट

मौसम विभाग ने 6 जिलों में आंधी के साथ ओले गिरने का अलर्ट जारी किया है। इनमें खंडवा, बैतूल, देवास, नीमच, श्योपुर और खरगोन शामिल हैं। वहीं 10 से ज्यादा जिलों में बारिश-आंधी का असर देखने को मिलेगा। इनमें छिंदवाड़ा, रतलाम, बालाघाट, सिवनी, पांढुर्णा और अनूपपुर में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

Exit mobile version