Site icon SHABD SANCHI

मध्यप्रदेश के आईएएस ने डिप्टी सेक्रेटरी से रचाई तीसरी शादी, तीनों पत्नीयां एमपी में आईएएस अफसर

एमपी। हिन्दी फिल्म का वो गीत अभी तो दिल भरा नही, शायद यह गीत आईएएस अधिकारी अवि प्रसाद पर फिट बैठता है, क्योकि वे इन दिनों अपने निजी जीवन को लेकर चर्चा में हैं। मध्यप्रदेश कैडर के 2014 बैच के आईएएस अधिकारी अवि प्रसाद हाल ही में तीसरी बार दुल्हा बने है यानि की तीसरी बार शादी किए है। खास बात यह है कि उनकी तीनों दुल्हन खुद एमपी में आईएएस अफसर है।

जाने कौन है अवि प्रसाद

जानकारी के तहत आईएएस अधिकारी अवि प्रसाद यूपी के रहने वाले है और मध्यप्रदेश में बतौर आईएएस अधिकारी के तौर पर सेवाएं दे रहे है। वे वर्तमान में राज्य मंत्रालय में मध्यप्रदेश रोजगार गारंटी परिषद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) के रूप में पदस्थ हैं। अपनी शादी को लेकर वे इन दिनों चर्चा में है। अवि प्रसाद हाल ही में तीसरी शादी किए है।

प्रेमिका रिजु बाफना

जानकारी के तहत आईएएस अवि प्रसाद की मुलाकात आईएएस रिजु बाफना से दिल्ली में सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी के दौरान हुई थी। दोनों एक ही बैच (2014) के अधिकारी हैं। बाद में दोनों ने विवाह किया, लेकिन यह संबंध लंबे समय तक नहीं चला और आपसी सहमति से तलाक हो गया। वर्तमान में रिजु बाफना शाजापुर जिले की कलेक्टर हैं।

मिशा सिंह के हुए अवि प्रसाद

उनकी दूसरी पत्नी मिशा सिंह है। 2016 बैच की वे आईएएस अधिकारी है। मिशा सिंह से अवि ने शादी किया था। बताया जाता है कि वे मूल रूप से आंध्र प्रदेश से हैं। विवाह के बाद उन्होंने मध्य प्रदेश कैडर में तबादला कराया। हालांकि लगभग चार वर्षों बाद यह रिश्ता भी समाप्त हो गया। वर्तमान में वे रतलाम की कलेक्टर के पद पर सेवाएं दे रही हैं।

अब अंकिता के हुए अवि

आईएएस अवि प्रसाद ने 2017 बैच की आईएएस अधिकारी अंकिता धाकरे से अब विवाह किया। अंकिता धाकरे राज्य मंत्रालय में डिप्टी सेक्रेटरी के पद पर कार्यरत हैं। दोनों का विवाह कूनो राष्ट्रीय उद्यान में संपन्न हुआ।

10 वर्षो में तीन विवाह

अवि प्रसाद की शादी को लेकर एक खास बात यह भी है कि 10 वर्षो में वे तीन शादिया कर चुके है। उनकी तीनों पत्नीयां एमपी में आईएएस अफसर है। उनकी शादी को लेकर सोशल मीडिया में लोग चर्चा भी कर रहे है कि कहीं तीनों पत्नियां साथ होती तो अवि प्रसाद के साथ एमपी का आधा प्रशासन हो जाता, बहरहाल लगातार तीन शादियों के कारण आईएएस अधिकारी अवि प्रसाद का निजी जीवन प्रशासनिक और राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है। लोग सोशल मीडिया में चर्चा कर रहे है कि तीसरी शादी को वे आखिरी तक अंजाम देगे या फिर उनके जीवन में फिर बदलाव आता है। यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा।

Exit mobile version