Site iconSite icon SHABD SANCHI

मध्यप्रदेश में 10 फरवरी से बोर्ड परीक्षा, 16 लाख छात्र-छात्राएं ले रहे हिस्सा, केन्द्रों पर रहेगा ऐसा कड़ा पहरा

एमपी बोर्ड एग्जाम। मध्य प्रदेश में 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में करीब 16 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स बैठेंगे। जिनके लिए प्रदेश भर में 3856 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। नकल रोकने के लिए फ्लाइंग स्क्वॉड, सीसीटीवी निगरानी और थानों से प्रश्न-पत्र निकालने तक वीडियोग्राफी की व्यवस्था की गई है। सभी परीक्षाएं सुबह 9 से 12 बजे तक होंगी। परीक्षार्थियों को सुबह 8.30 बजे तक परीक्षा केंद्र पहुंचना अनिवार्य होगा। इसके बाद प्रवेश नहीं मिलेगा। परीक्षा केंद्रों के आसपास भीड़ और अनावश्यक गतिविधियों पर रोक रहेगी।

12वीं बोर्ड की 10 से एवं 10वी बोर्ड की 13 फरवरी से परीक्षा

माध्यमिक शिक्षा मंडल के अनुसार 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं 10 फरवरी से शुरू होंगी, जबकि 10वीं की परीक्षाएं 13 फरवरी 2026 से प्रारंभ होंगी। इस बार करीब 9.07 लाख छात्र 10वीं और लगभग 7 लाख छात्र 12वीं की परीक्षा देंगे। 12वी बोर्ड का पहला प्रश्न पत्र अंग्रेजी विषय का है यानि की 10 फरवरी को अंग्रेजी विषय से परीक्षा शुरू हो रही है, जबकि 10वीं बोर्ड का पहला प्रश्न पत्र उर्द का है और 13 फरवरी को परीक्षार्थी उर्द का प्रश्न पत्र पूरा करेगे।

परीक्षा केन्द्रों पर सततः निगरानी

मध्यप्रदेश की बोर्ड परीक्षा में नकल का कोई चंसा नही है, क्योकि परीक्षा केन्द्र की निगरानी करके के लिए बोर्ड ने व्यापक व्यवस्था करने के साथ ही भोपाल के बोर्ड कार्यालय से परीक्षा केन्द्र डायरेक्ट कनेक्ट रहेगे। इसके साथ ही प्रदेश के हर जिले में चार-चार फ्लाइंग स्क्वॉड बनाए गए हैं, जो परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण करेंगे। संवेदनशील केंद्रों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। परीक्षा केन्द्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों के जरिए भोपाल स्थित बोर्ड कार्यालय से सीधी मॉनिटरिंग होगी।

Exit mobile version