Madhu Malhotra Death: हिंदी फिल्म सिनेमा की अभिनेत्री मधु मल्होत्रा का मुंबई में निधन हो गया वह 71 साल की थी। मधु मल्होत्रा 1970 से 80 के दशक में बनी फिल्मों में सहायक भूमिका निभाती हुई एक्ट्रेस के रूप में जानी जाती थी। जानकारी के मुताबिक उम्र संबंधित स्वास्थ्य के कारण उनका निधन हुआ है।
Madhu Malhotra की कब और कैसे हुई मौत
जानकारी के अनुसार मधु मल्होत्रा का निधन 13 मार्च को मुंबई में हुआ वह कुछ समय से स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं से जूझ रही थी। उनके परिवार के लोगों से प्राप्त जानकारी के अनुसार उनका अंतिम संस्कार 14 मार्च को मुंबई के ओशिवारा शमशान घाट में कर दिया गया है। फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कुछ कलाकार और परिवार के सदस्य मौके पर मौजूद रहे हालांकि परिवार के तरफ से उनकी मौत से जुड़ा कोई बड़ा बयान नहीं दिया गया है।
ये भी पढ़े: Golmaal 5 में बड़ा सरप्राइज, अजय देवगन के साथ दिखेंगे अक्षय कुमार…
मधु मल्होत्रा का फिल्मी करियर कैसा था?
हिंदी फिल्म जगत में मधु मल्होत्रा ने मुख्य रूप से सहायक भूमिकाओं के जरिए अपनी बड़ी पहचान बनाई है वह कई फेमस फिल्मों में दिखाई दी है और 1970 से 1980 के दशक में काफी सक्रिय एक्ट्रेस भी रही है। उनकी पहचान खास तौर पर हीरो और सत्य पर सट्टा जैसी फेमस फिल्मों से हुई है इन फिल्मों में छोटे लेकिन यादगार किरदारों के कारण दर्शकों ने इन्हें पहचाना है। उन्होंने अपने करियर में 100 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है हालांकि उन्होंने ज्यादातर भूमिकाएं सहायक एक्ट्रेस की ही की है।
‘लंबी जुदाई’ गाने से मिली थी पहचान
फिल्म हीरो में मशहूर गीत लंबी जुदाई के सीन में उनकी मौजूदगी होने से उन्हें बड़ी पहचान मिली है यह गाना बाद में हिंदी सिनेमा में लोकप्रिय क्लासिक गीतों में भी शामिल हुआ है। इस जीत की लोकप्रियता के कारण मधु मल्होत्रा का चेहरा लंबे समय तक ऑडियंस के बीच फेमस रहा।
इंडस्ट्री और प्रशंसकों की क्या है प्रतिक्रिया
मधु मल्होत्रा की मृत्यु की खबर सामने आने के बाद फिल्म जगत से जुड़े कई लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है। सोशल मीडिया की जानकारी के अनुसार कई कलाकार और फैंस में उनके योगदान को याद किया है।
ये भी पढ़े: कौन हैं Kuldeep Yadav की पत्नी Vanshika Chadha? 14 मार्च को है शादी..
हिंदी सिनेमा में उनका योगदान
हालांकि Madhu Malhotra ने मुख्य एक्ट्रेस के रूप में ज्यादा फिल्में तो नहीं किया लेकिन उन्होंने कई सफल फिल्मों में को एक्ट्रेस के रूप में काम किया है। 70 से 80 की दशक की फिल्मों में उनकी मौजूदगी उस दशक की बॉलीवुड माहौल का एक अहम हिस्सा बताई जाती है।

