सलमान खान की मातृभूमि भारत-चीन झड़प पर आधारित है ही नहीं?

Maatrubhumi Controversy: सलमान खान की अपकमिंग फिल्म मातृभूमि विवादों से घिर गई है. फिल्म रिलीज ही नहीं हो पा रही है. मेकर्स पर सरकार से बहुत प्रेशर है और इस फिल्म का 40% हिस्सा फिर से शूट करना पड़ा है. इस फिल्म के लिए नई रिलीज डेट 16 अप्रैल थी और ये फिर से अटक गई है.

जब सलमान खान खान ने अपनी फिल्म अनाउंस की थी तब इस फिल्म का टाइटल द बैटल ऑफ़ गलवान (The Battle Of Galwan) था. फिल्म के टाइटल से ही इस बात का अंजादा लगा लिया गया कि ये फिल्म 2020 में भारत-चीन के बीच गलवान घाटी में हुई झड़प पर आधारित है.

लेकिन जब ये फिल्म बन रही थी तभी भारत के चीन से रिश्ते सुधरने लगे इस बीच कहीं ये फिल्म इस सुधरे हुए रिश्ते को फिर से न बिगाड़ दे इसी लिए सरकार की रूचि इसमें बढ़ गई.

पहले तो फिल्म का टाइटल बदलकर गलवान से मातृभूमि कर दिया गया और अब दावा किया जा रहा है कि फिल्म से चीन का जिक्र ही हटा दिया गया है. यानी ये फिल्म अब गलवान संघर्ष पर आधारित रह ही नहीं गई है. मेकर्स के सामने यह बड़ा चैलेंज है कि आखिर फिर इंडियन आर्मी की झड़प हुई किस्से? क्योंकी गलवान की घाटी में पाकिस्तान या कोई दूसरा दुश्मन देश तो है नहीं।

चूंकि ये फिल्म पहले गलवान झड़प पर ही आधारित थी इसी लिए इसमें चीन और चीनी सेना का जिक्र था. उसके बिना तो कहानी बनती ही नहीं है मगर चीन का जिक्र हटाने के लिए मेकर्स को 40% हिस्सा रीशूट करना पड़ा है.

सिर्फ OTT में रिलीज होगी फिल्म

ऐसा माना जा रहा है कि भारत सरकार और सेंसर बोर्ड की दखअंदाजी की वजह से मेकर्स को काफी नुकसान हुआ है. फिल्म को सिनेमाहॉल में रिलीज होने में भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। ऐसे में मेकर्स सोच रहे हैं कि इसे सीधा OTT में रिलीज किया जाए जहां सेंसर बोर्ड का कोई रोल ही नहीं है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *