Site iconSite icon SHABD SANCHI

M.S. Dhoni: ”THALA FOR A REASON” पर धोनी का Reaction

THALATHALA

THALA

M.S. Dhoni: भारतीय पूर्व क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी THALA नाम से मशहूर हैं, धोनी के फैंस उन्हें इसी नाम से बुलाते हैं। सोशल मिडिया में अक्सर ”THALA FOR A REASON” ट्रेंड करता है जिसमें हर बात का क्रेडिट THALA यानि की धोनी को दिया जाता है, जो की महा एक Memes होता है। अब धोनी ने इस बार इस बात अपना रिएक्शन देते हुए धोनी ने कहा की मै अपने फैंस के लिए ग्रेटफुल हूँ।

धोनी को उनके फैंस हमेशा ही THALA कहकर बुलाते है, और अब सोशल मिडिया में फैंस ने THALA को इतना पॉपुलर कर दिया की किसी भी विक्ट्री को THALA से जोड़ दिया जाता है। अक्सर ही इंस्टा या एक्स पर THALA FOR A REASON ट्रेंड कर रहा होता है, जो बहुत ही फनी Memes के तौर पर वायरल होता है।

इस बात को लेकर धोनी से सवाल किया गया की आखिर THALA FOR A REASON का ट्रेंड क्या है? तो धोनी ने जवाब दिया की ;

”मुझे खुद भी इसके बारे में नहीं पता था, मुझे खुद इंस्टाग्राम से पता चला है। ज्यादा इंस्टाग्राम पर एक्टिव नहीं रहता हूँ पर जब भी ज़रुरत होता है मेरे फैंस मुझे डिफेंड कर लेते हैं। उन्होंने कहा की मेरे फैंस हमेशा मुझे प्रेज़ करते हैं और मैं कुछ भी पोस्ट करता हूँ वो मुझे प्यार ही देते हैं।”

ओलिंपिक मेडलिस्ट स्वप्निल कुशाले भी हैं THALA के फैन ;

1 अगस्त को पेरिस ओलम्पिक में 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन की मेंस कैटेगरी में शूटर स्वप्निल कुशाले ने ब्रॉन्ज मेडल जीतने के बाद बताया की वो धोनी के बड़े फैन हैं। उन्होंने बताया की वो खेल के समय धोनी की स्ट्रैटिजी को फॉलो करते हैं जैसे वो अपने खेल के दौरान बहुत कूल और शान्त रहते हैं उस चीज़ को फॉलो करते हुए मैंने भी खेल में मन को शांत रखा।

SWAPNIL

THALA का मतलब क्या होता है?

तमिल भाषा का शब्द थाला का मतलब होता है ऐसा इंसान जो विषम परिस्थिति में लड़कर जीतता है, इसके अलावा थाला का मतलब ये भी होता है जो इंसान बहुत सादेपन में रहता है। हमेशा से ही धोनी एक बहुत भी शांत मिजाज़ के खिलाडी रहे है इस लिए उन Captain Cool भी कहा जाता है।

Exit mobile version