LPG Shortage से Prestige सहित ये स्टॉक्स उछले! लपक लो कमाई का है मौका

Traditional wood and coal fire used in an Indian commercial restaurant kitchen due to severe LPG shortage.

LPG Shortage: आज यानी बुधवार 11 मार्च को किचन अप्लायंसेज सेक्टर के कुछ स्टॉक्स में अचानक जबरदस्त हलचल देखने को मिली जी हां आपको बताएं TTK Prestige Ltd, Butterfly Gandhimathi Appliances Ltd और Stove Kraft Ltd के शेयरों में दिन के कारोबार के दौरान करीब 15% तक की तेज उछाल दर्ज की गई. बाजार में आई इस तेज खरीदारी के पीछे सबसे बड़ा कारण LPG गैस सप्लाई को लेकर देशभर में बढ़ती चिंताएं मानी जा रही हैं.

कमर्शियल सिलेंडर की कमी

गौरतलब है कि, बीते कुछ दिनों से देश के कई बड़े शहरों से कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कमी की खबरें सामने आ रही हैं. मुंबई, बेंगलुरु और चेन्नई जैसे बड़े शहरों में होटल और रेस्टोरेंट में इस्तेमाल होने वाले गैस सिलेंडर की उपलब्धता को लेकर परेशानी की बातें सामने आई हैं. ऐसे में बाजार के निवेशकों ने तेजी से उन कंपनियों की ओर रुख किया जो इलेक्ट्रिक कुकिंग उपकरण बनाती हैं.

इलेक्ट्रिक कुकिंग उपकरण की मांग बढ़ी

LPG गैस की संभावित कमी की खबरों के बीच इंडक्शन कुकटॉप्स और दूसरे इलेक्ट्रिक किचन अप्लायंसेज की मांग तेजी से बढ़ती दिखाई दे रही है. कई मार्केट्स से यह भी रिपोर्ट सामने आई है कि इन उपकरणों की बिक्री में 60% से लेकर लगभग 300% तक की तेजी देखी जा रही है. यही वजह है कि आज निवेशकों का सेंटीमेंट भी इस सेक्टर के स्टॉक्स के पक्ष में मजबूत दिखाई दिया.

आगे कमी नज़र आई तो क्या होगा?

मार्केट के कई उपभोक्ताओं का मानना है कि अगर एलपीजी सप्लाई आने वाले समय में और सीमित होती है तो केवल गैस सिलेंडर पर निर्भर रहना मुश्किल हो सकता है. इसी सोच के कारण कई घरों के साथ-साथ कमर्शियल किचन चलाने वाले लोग भी अब इलेक्ट्रिक कुकिंग डिवाइस को एक विकल्प के रूप में देखने लगे हैं. इसी ट्रेंड का फायदा आज TTK Prestige Ltd, Stove Kraft Ltd और गांधीमती अप्लायंसेज जैसी कंपनियों के शेयरों को मिलता नजर आया.

क्यों हो रही कमी

अब आपको अहम बात बताएं की आखिर क्यों कमी देखने को मिल रही है. भारत की एलपीजी जरूरतों का बड़ा हिस्सा आयात पर निर्भर करता है. देश अपनी जरूरत की करीब 80% एलपीजी गैस मिडल ईस्ट के देशों से मंगवाता है. फिलहाल मिडल ईस्ट में अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच चल रहे तनाव की वजह से सप्लाई चेन को लेकर चिंता बनी हुई है. बाजार में यह भी चर्चा है कि अगर क्रूड ऑयल और गैस के कंटेनर स्टेट ऑफ हारमोंस के रास्ते भेजे जाते हैं तो मौजूदा तनाव के कारण उन पर हमले का खतरा बना रह सकता है.

कितनी यूज होती है गैस की खपत

अब यह भी बता दें की देश में खपत कितनी हो जाती है, आंकड़ों के अनुसार भारत हर साल करीब 31.3 मिलियन टन एलपीजी गैस का इस्तेमाल करता है. इसमें से लगभग 87% गैस देश के घरों में इस्तेमाल होती है, जबकि करीब 13% एलपीजी का उपयोग कमर्शियल सेक्टर जैसे होटल, रेस्टोरेंट और अन्य किचन से जुड़े बिजनेस में किया जाता है. ऐसे में सप्लाई को लेकर बढ़ती चिंता ने आज किचन अप्लायंसेज बनाने वाली कंपनियों के स्टॉक्स में तेज हलचल पैदा कर दी और आगे भी इससे जुड़े स्टॉक्स में तेजी नज़र आ सकती है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *