रीवा। रीवा जिले के जवा थाना क्षेत्र से लव जिहाद का एक मामला सामने आ रहा है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी अनीस मोहम्मद को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। जानकारी के तहत आरोपी तांत्रिक बन कर न सिर्फ अपनी पहचान छिपाई बल्कि झाड़फूक के बहाने महिला को बेहोष करके उसकी फोटो-वीडियों तैयार कर लिया था।
महिला को देता रहा धमकी
पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि साल 2022 में उसकी तबियत खराब रहती थी। वह झाड़-फूक उक्त व्यक्ति से करवाई थी। इसका फायदा उठाकर आरोपी उसे बेहोष कर दिया और उसकी गलत फोटो बना लिया था। फोटो-वीडियों की धौस दिखाकर वह तरह-तरह से धमकी देने लगा। इतना ही नही वह धर्मपरिवर्तन का भी दबाब बना रहा था।
तब महिला ने किया शिकायत
महिला के अनुसार आरोपी अनीस के जुल्म लगातार बढ़ रहे थें। उसे तरह-तरह से धमकिया देने लगा। वह जब उसकी बात नही मानी तो आरोपी उसका फोटो-वीडियों वायरल कर दिया। जिसके बाद पीड़ित महिला थाना पहुची और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। बताया जाता है कि आरोपी रेप केस में जेल में बंद था और बहार निकलने के बाद महिला को लगातार धमकी देकर परेशान कर रहा था। पुलिस शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज करके कार्रवाई कर रही है।

