Site iconSite icon SHABD SANCHI

सोते समय बैंक के बाबू के घर पहुच गई लोकायुक्त, करोड़ों की काली कमाई उजागर, जांच जारी

जबलपुर। जबलपुर के त्रिमूर्ति नगर स्थित अपने घर में बैंक का बाबू सुभाष शर्मा परिवार के साथ गहरी नींद ले रहा था। अल सुबह जबलपुर लोकायुक्त की टीम मध्यप्रदेश ग्रामीण विकास बैंक के कर्मचारी श्री शर्मा के घर और उनके फार्म हाउस पर एक साथ पहुची और उनके सम्पत्ति की जांच शुरू कर दी। अब तक की गई जांच में जो सामने आया है। उसमें तकरीबन 6 करोड़ रुपये से अधिक की काली कमाई और अनुपातहीन संपत्ति का पर्दाफाश हुआ है। लोकायुक्त की इस कार्रवाई से बैंक कर्मचारी के घर में हड़कंप मच गया।

नौकरी में आय से 500 गुना अधिक की कमाई

लोकायुक्त पुलिस की शुरूआती जाँच में सामने आया है कि क्लर्क सुभाष शर्मा ने अब तक की नौकरी में आय से 500 गुना अधिक संपत्ति अर्जित की है और ये बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार की तरफ इशारा करता है, अब तक की जांच में करीब 6 करोड़ रुपये जमीन और प्लाट के दस्तावेज मिले है, लोकायुक्त की कार्रवाई अभी जारी है।

बैंक कर्मी के यहां मिली इस तरह की संपत्ति

लोकायुक्त के अधिकारियों से जो जानकारी सामने आ रही है उसके तहत बैंक के बाबू सुभाष के यहां से अभी तक 6 करोड़ रुपये से अधिक कीमत के मकान, फार्म हाउस, जमीनों के दस्तावेज और अन्य बेनामी संपत्तियों की जानकारी सामने आई है। फिलहाल लोकायुक्त की टीम संपत्ति से जुड़े तमाम दस्तावेजों और वित्तीय लेन-देन की गहनता से जांच कर रही है। अधिकारियों का अनुमान है कि कार्रवाई पूरी होने तक कई और अघोषित संपत्तियों तथा बड़े बैंक खातों का खुलासा हो सकता है। लोकायुक्त की यह कार्रवाई अभी जारी है।

Exit mobile version