Site iconSite icon SHABD SANCHI

लोकायुक्त में रिश्वत मामला, अब भोपाल से हटाए गए एसपी दुर्गेश कुमार, रीवा के पाटीदार को कमान, योगेश्वर होगे रीवा एसपी

भोपाल। मध्यप्रदेश लोकायुक्त संगठन में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। लोकायुक्त अफसरों की जो सूची सामने आ रही है उसके तहत भोपाल संभाग में पदस्थ लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक (एसपी) दुर्गेश कुमार राठौर को उनके वर्तमान पद से हटाकर सागर संभाग भेज दिया गया है। उनके स्थान पर रीवा संभाग में पदस्थ एसपी सुनील पाटीदार को भोपाल लोकायुक्त की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

योगेश्वर शर्मा होगे रीवा एसपी

मध्यप्रदेश लोकायुक्त संगठन में हुए इस फेरदबल में अब रीवा लोकायुक्त की कमान सागर में पदस्थ योगेश्वर शर्मा को सौपी गई है। वे सुनील पाटीदार की जगह लेगें। लोकायुक्त संगठन के महानिदेशक योगेश देशमुख की तरफ से आदेश जारी किया गया है। आदेश में कहा गया है कि आगामी निर्देश तक संबंधित अधिकारियों को नई पदस्थापना पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

रिश्वत मामला आने के बाद सख्त हुए एडीजी

दरअसल संगठन के भीतर केस कमजोर करने और रिश्वत लेने के आरोपों के बाद एडीजी ने भोपाल में पदस्थ दो डीएसपी को हटाकर पुलिस मुख्यालय अटैच किया है, जबकि 3 पुलिसकर्मियों को भी निलंबित किया गया है। एडीजी योगेश देशमुख ने वायरल वीडियो के बाद भोपाल में पदस्थ डीएसपी बीएम द्विवेदी और मंजू सिंह को हटा दिया है। इस मामले में शामिल जिला पुलिस बल के तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है, साथ ही एक जवान के खिलाफ कार्रवाई की अनुशंसा की गई है।

Exit mobile version