Site iconSite icon SHABD SANCHI

रीवा में भीषण सड़क हादसा, सतना के ऑयल कारोबारी की दर्दनाक मौत, पसरा मातम

Loader vehicle overturned in Rewa oil trader died tragicallyLoader vehicle overturned in Rewa oil trader died tragically

Loader vehicle overturned in Rewa oil trader died tragically

रीवा: मध्यप्रदेश के रीवा जिले से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहाँ चोरहटा थाना क्षेत्र के अंतर्गत शनिवार की देर रात एक अनियंत्रित लोडर वाहन पलटने से सतना के प्रतिष्ठित ऑयल कारोबारी की मौत हो गई। मृतक की पहचान सतना की जवान सिंह कॉलोनी निवासी मोहम्मद शकील मंसूरी के रूप में हुई है, जो जले हुए ऑयल का व्यवसाय करते थे।

कैसे हुआ हादसा?
मिली जानकारी के अनुसार, शकील मंसूरी शनिवार रात सिंगरौली में सामान की डिलीवरी देने के बाद वापस सतना लौट रहे थे। मुख्य मार्ग डायवर्ट होने के कारण वे गोविंदगढ़-निपनिया रोड का सहारा लेकर अपनी मंजिल की ओर बढ़ रहे थे। रात करीब 1:00 बजे मंगुराई के पास अचानक उनका लोडर वाहन अनियंत्रित होकर सड़क के डिवाइडर से जा टकराया और पलट गया। चूँकि शकील स्वयं वाहन चला रहे थे, गाड़ी उन्हीं की दिशा में पलटी जिससे वे गंभीर रूप से दब गए।

परिजनों को सुबह मिली सूचना
हादसे के वक्त वाहन में ‘सिफू’ नामक एक अन्य युवक भी सवार था। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँची और ग्रामीणों की मदद से घायल शकील को तत्काल उपचार के लिए संजय गांधी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने परीक्षण के उपरांत उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि उन्हें इस दुखद घटना की जानकारी सुबह पुलिस के जरिए प्राप्त हुई। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया है और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Exit mobile version